हास्य-व्यंग्य के मशहूर शायर मरहूम हिलाल स्योहारवी की याद में ” एक शाम हिलाल स्योहारवी के नाम” यादगारी मुशायरा हुआ

बज़्म ए सुखन की ओर से यादगार मुशायरे में शिरकत करने वाले शायरों, मेहमानों और विशेष लोगों को किया गया सम्मानित

स्योहारा (ज़िला बिजनौर यूपी)(एशियन पत्रिका के लिए अनवार अहमद नूर की रिपोर्ट )
हास्य-व्यंग्य के मशहूर शायर मरहूम हिलाल स्योहारवी की याद में यहां बज़्म ए सुखन की ओर से एक शानदार यादगार मुशायरा 27 नवंबर, बरोज़ गुरुवार की शाम को शायर कफ़ील अथहर स्योहारवी की निज़ामत में हुआ। इसमें तमाम अहल-ए-इल्म, उर्दू व हिन्दी के अहल-ए-क़लम, सहाफ़ी हज़रात और स्कूल के असातिज़ा व मुअल्लिमीन ने बड़ी तादाद में शिरकत की। देर रात तक चले मुशायरे में जहां दूर दराज से तशरीफ़ लाए आलमी शोहरत-याफ़्ता शोरा कराम (शायरों) ने शिरकत की, वहीं मक़ामी शायरों ने भी अपना कलाम पेश किया।

सभी शायरों, आयोजकों, मेहमानों को शील्ड देकर सम्मानित और पुरुस्कृत किया गया। सम्मान पाने वालों में नगर पालिका चेयरमैन फैसल वारसी, डा. फहद अरशद और पत्रकार हसीनुददीन अंसारी भी शामिल रहे।

मशहूर शायर शनावर किरतपुरी, डॉ. आसिम पीरज़ादा सहारनपुर, ताहिर सऊद किरतपुरी, डॉ. आफ़ताब नौमानी नजीबाबाद,डॉ. मोहम्मद यासीन ज़की ने अपने शानदार अंदाज और कलाम से जहां समां बांधा वहीं लोगों से खूब दाद हासिल की।


मुशायरे में शिरकत करके मरहूम हिलाल स्योहारवी को खिराज ए अक़ीदत पेश करने तथा शानदार कलाम सुनाने वालों में शायर सैयद अरशद अली निंदढ़ू,इसरारुल हक़ नूरपुरी, अब्दुल कादिर हसरत हबीबवाला, क़ारी राशिद हमीदी धामपुरी, नसीम अहमद तस्लीम नगीना, गौहर हिलाल स्योहारवी, यूनुस नवेद, निसार मंज़र स्योहारवी, मोहम्मद रिजवान, मुफ़्ती साद शाद स्योहारवी, माहिर स्योहारवी, फ़ैसल हिलाल आदि शायरों के नाम शामिल हैं जिन्होंने अपने कलाम से देर रात तक सामईन को बांधे रखा और दिली दाद हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *