शकरपुर में सीवर व्यवस्था ठप, महामारी का खतरा : अशोक शर्मा
शकरपुर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था चरमरा चुकी है

नई दिल्ली, शकरपुर क्षेत्र में सीवर व्यवस्था चरमरा चुकी है। हर ओर गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। शकरपुर के लगभग सभी ब्लाकों में सीवर जाम की समस्या चल रही हैं। किन्तु ज्यादा दिक्कत डब्ल्यूए ब्लाक तथा उपाध्याय ब्लाक में आ रही है इनसे निकलने वाला दूषित पानी पीने के पानी में मिलकर बीमारियों को दावत दे रहा है। लोग कई बार विभाग दिल्ली जल बोर्ड को इस समस्या के बारे में दर्जनों बार शिकायत कर चुके है, लेकिन शिकायतों का समय पर समाधान ही नही हो पाता। लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। कन्फेडरेशन ऑफ एनसीआर आरडब्ल्यूए ईस्ट दिल्ली चैप्टर के सचिव अशोक शर्मा का कहना है कि सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए करोड़ों रु खर्च किए जा चुके हैं किन्तु समस्या है कि समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। अशोक शर्मा कहते हैं सीवर व्यवस्था को सुचारु रखने में कई दिक्कत है। इस सभी ब्लाकों की सीवरेज व्यवस्था चरमरा चुकी है और पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। सीवर व्यवस्था में आ रहे गतिरोधों को जब तक दूर नही किया जाएगा तब तक शकरपुर को इस समस्या से निजात मिल पाना भी संभव नही है। जटिल हो रही इस समस्या से का निदान यदि शीघ्र नहीं किया गया तो इस शकरपुर के निवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस समस्या के लिए ईस्ट दिल्ली चैप्टर के सदस्य व स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह नेगी, रामनुज शर्मा, मोहित सिंह नेगी, एसपी शर्मा आदि ने भी रोष व्यक्त किया।