भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने शकरपुर में निकाला रोड शो

नई दिल्ली, 07 मई (वेब वार्ता)। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा ने शकरपुर में रोड शो किया रोड शो शुरू होने से पहले हर्ष मल्होत्रा का प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता, विधायक अभय वर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय निगम पार्षद रामकिशोर शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर एवं भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। रोड शो में विशेष रूप से शामिल हुए पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने रोड शो को सफल बताते हुए शकरपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का उत्साह देखते हुए लगता है इस चुनाव में शकरपुर क्षेत्र के मतदाता हर्ष मल्होत्रा जी को रिकॉर्ड वोटों से जीत दिलवाकर नया अध्याय लिखेंगे। रोड शो में हर्ष मल्होत्रा खुली जीप में सवार हुए उनके साथ विधायक अभय वर्मा, लता गुप्ता, रामकिशोर शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा भी साथ रहे, निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के पास से शुरू हुआ 7 किलोमीटर के रोड शो में 154 स्थानों पर पुष्प वर्षा हुई। मेन मार्केट शकरपुर, स्कूल ब्लॉक, नेहरू एनक्लेव, कृष्ण मंदिर रोड, चंद्रशेखर पार्क, साउथ गणेश नगर, अग्रवाल धर्मशाला से विकास मार्ग, गणेश कचौड़ी वाले के पास से होती हुई पार्षद कार्यालय शकरपुर पर समाप्त हुई 7 किलोमीटर रोड शो का समापन के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने रोड शो में शामिल सभी कार्यकर्ता पर पुष्प वर्षा कर मंडल रोड शो को ऐतिहासिक सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद किया। रोड शो को सफल बनाने में सोहन कुमार, सुनीत अग्रवाल, ललित निगम, महेश अरोड़ा, गोविंद अग्रवाल, दीपक जैन, छविकला सिंह, अलका राघव, कोमल शर्मा ने प्रमुख भूमिका निभाई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *