कार्पेट निर्माता और देश विदेश के निर्यातक जावेद हुए ‘उदय भारत रत्न’ अवार्ड से सम्मानित
ट्रस्ट के संस्थापक,राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह पारस,मानव सेवा और ज़रुरतमंद लोगों को सहयोग करना अपना परम कर्तव्य समझते हैं

नई दिल्ली (एप ब्यूरो)
कार्पेट निर्माता और देश विदेश में सप्लाई करने वाले मि.जावेद को उदय भारत रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। पारस फिल्म्स मीडिया प्रा०लि० के स्टूडियो और उदय भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के दिल्ली मुख़्य कार्यालय पर यूपी के भदोई के रहने वाले कार्पेट के निर्माता और निर्यातक मुईनुद्दीन एन्ड संस के मालिक जावेद को, हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण परिवारों के मजदूरों को रोज़गार देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिये सम्मानित किया गया। पारस फिल्म्स मीडिया प्रा०लि०के डायरेक्टर और उदय भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक,राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह पारस ने मि.जावेद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया व ‘उदय भारत रत्न’ की उपाधि वाली शील्ड प्रदान की।
ज्ञात रहे कि ट्रस्ट के संस्थापक,राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह पारस मूल रूप से उत्तर प्रदेश के ज़िला मथुरा के छाहरी मांट में पैदा हुए। उन्होंने उदय भारत चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी राज्यों में ज़िला स्तर पर कला,साहित्य,सस्कृति,जनसेवा,राजनीति, पत्रकारिता और शासकीय सेवा में किये गये सराहनीय कार्यो के लिए लोगों को सम्मानित करने की ठानी है। संस्था का उद्देश्य कला जगत में एक्टर,गायक,डांसर,कहानी कार, गीत लेखक,और फ़िल्म सम्बन्धी कार्यों में लगे हुये व्यक्तियों और नये लोगों को प्रोत्साहन देना है,साथ ही नये लोगों को मौका देकर प्लेटफार्म प्रदान करना है। उन्होंने बताया है कि उदय भारत चैरिटेबल ट्रस्ट बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के समस्त ज़िलों पर सौन्दर्य प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। जिसके तहत हर ज़िले से दो महिला और पुरुष विजेताओं को पारस फिल्म्स मीडिया प्रा०लि० और् हूट ओट ऐप की फिल्म और वेब सिरीज़ में मौका दिलायेगा। उदय भारत चैरिटेबल ट्रस्ट यूपी के कई ज़िलों में अपने ज़िला प्रचारक नियुक्त करने के बाद ज़िला स्तर पर संगठन बना रहा है। साथ ही एक्टिंग,सिंगिंग और डान्स प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। जिसके माध्यम से ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। मि.पारस के अनुसार मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। ये मानते हुए ही ज़रुरतमंद लोगों का सहयोग करना और खेलों को बढ़ावा देना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।