ब्राह्मण समाज को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मनोज गौतम

राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सदैव समर्पित है ब्राह्मण समाज

नई दिल्ली (संवाददाता)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना से मिलकर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज गौतम ने कहा कि राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए सदैव समर्पित ब्राह्मण समाज को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है क्योंकि इससे भारत को विश्वगुरु बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को तेज़ी से पूरा किया जा सकता है। आज भारत के तेज़ी से बढ़ते कदम दुनिया की उम्मीद बढ़ा रहे हैं।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के एक प्रतिनिघि मण्डल का नेतृत्व करते हुए उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से कहा कि समाज के इस वर्ग को अन्य दल आगे बढ़ाने का कोई प्रयास नही कर रहे हैं जब कि यह वर्ग जब भी किसी से जुड़ जाता है तो आसानी से अलग नही होता है।इसीलिए ये वर्ग देश और समाज के कल्याण और भारत की सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पण भाव से जुटा हुआ है। आज जब लोग अपनी संस्कृति से मुँह मोड़ रहे हैं तब भी ये वर्ग अपनी संस्कृति को सहेजने में जुटा है। सरकार को भी इस वर्ग के प्रयासों में मदद करनी चाहिए।
प्रतिनिधि मण्डल में शामिल संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्याम दत्त कौशिक उर्फ़ टिल्लू पंडित ने कहा कि ब्राह्मण का समाज में अधिक सम्मान होने के कारण अन्य जाति के लोग भी उसी रास्ते पर चल पड़ते हैं जिस पर ब्राह्मण चलता है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष टिल्लू पण्डित का कहना था कि ब्राह्मणों के उत्थान के लिए यदि भाजपा द्वारा प्रयास किया जाता है तो न केवल ब्राह्मण भाजपा से जुड़ेगा बल्कि ब्राह्मणों के शिष्य भी भाजपा से जुड़ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *