विकास और सेवा के लिए समर्पित हैं रोनिक प्रधान
ग्राम प्रधान के रूप में उनका सफल ट्रैक रिकॉर्ड है।

एससी आरक्षित सीट पर फोकस करते हुए रोनिक प्रधान सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं।
लक्सर (हरिद्वार) (दिलशाद अली)
यहां की ज़िला पंचायत निरंजनपुर एससी आरक्षित सीट पर रोनिक प्रधान (रोनिक कुमार) का व्यक्तित्व जाना पहचाना है। वह विकास और सेवा के लिए जाने जाते हैं। रोनिक प्रधान का नाम एक बार फिर तेजी से चर्चा में आया हुआ है। ग्रामीणों और राजनीतिक हलकों में उनकी दमदार एंट्री की बात हो रही है, और कई लोग उन्हें इस सीट का सबसे मज़बूत दावेदार मान रहे है।
रोनिक प्रधान पहले से ही प्रतापपुर गांव के ग्राम प्रधान के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके कार्यकाल में गांव में कई महत्वपूर्ण काम हुए, जैसे जल सुविधा, चौक सौंदर्यीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन। हाल ही में अंबेडकर चौक पर हेड पंप स्थापना के शुभारंभ में ज़िला पंचायत सदस्य गोपाल कुंडलीवाल, डायरेक्टर मगनपाल सैनी और अन्य नेताओं के साथ उनकी सक्रिय भागीदारी देखी गई। यह घटना साबित करती है कि वे पहले से ही निरंजनपुर क्षेत्र के विकास से गहराई से जुड़े हुए हैं।
एससी आरक्षित सीट पर फोकस करते हुए रोनिक प्रधान सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि उनकी मेहनत, युवा ऊर्जा और जनता से सीधा संवाद उन्हें इस चुनाव में सबसे आगे रखता है।
रोनिक प्रधान को पहले से ही अनुभव है। ग्राम प्रधान के रूप में उनका सफल ट्रैक रिकॉर्ड है। जनता की समस्याओं से उनका जुड़ाव रहा है।पानी, सड़क, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर वह सक्रिय रहे हैं। उनको अनेक नेताओं का समर्थन है। ज़िला पंचायत सदस्यों और स्थानीय नेताओं के साथ मजबूत ताल-मेल है। सामाजिक रूप से वंचित वर्गों के लिए उनकी प्रतिबद्धता और विश्वसनीयता रही है। उनका निरंजनपुर क्षेत्र को नई दिशा देने का वादा भी है।
लक्सर विधानसभा क्षेत्र में यह सीट काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर रोनिक प्रधान इस बार मैदान में उतरते हैं, तो चुनावी माहौल पूरी तरह बदल सकता है। युवा, ऊर्जावान और जन-कल्याण के प्रति समर्पित नेता के रूप में वे निरंजनपुर को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं।







