कुरैश समाज के विकास के लिए विवाह को सरल बनाना अत्यंत आवश्यक : सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस रजि०
मज़हबी कमज़ोरी, जागरूकता की कमी तथा शिक्षा का अभाव, आसान निकाह की मुख्य चुनौतियां : निज़ामुद्दीन कुरैशी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस रजि०





नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर / एशियन पत्रिका)
दिल्ली प्रदेश कुरैश कॉन्फ्रेंस रजि० का दूसरा अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ डा बी आर अम्बेडकर मेमोरियल हॉल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। अधिवेशन की शुरुआत अतिका शकील कुरैशी के द्वारा कुरान पाक की तिलावत से की गई, जिसकी अध्यक्षता सनोबर अली कुरैशी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस ने की और संचालन डॉ. अख्तर हुसैन कुरैशी उपाध्यक्ष दिल्ली प्रदेश तथा डॉ. इफ्तेखार अहमद कुरैशी कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने किया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र पाल गौतम चैयरमैन एस.सी. डिपार्टमेंट इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा गेस्ट ऑफ़ ओनर माननीय के.पी. चौधरी जनरल सेक्रेटरी आल इण्डिया फेडरेशन एस.सी.एस.टी. आर्गेनाइजेशन, आर.आर. बाग, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट, हाजी सलमान खान सोशल मिडिया इन्फ़्लुएन्सर, श्रीमती अतिका शकील कुरैशी सी.ई.ओ. दारुल तकवा, मौजूद रहे तथा अधिवेशन में विशेष अतिथि अनिल वर्मा एडवोकेट, सलीम अहमद कुरैशी नैशनल जनरल सेक्रेटरी क़ुरैश कांफ्रेंस ,ज़ाहिद ताज एडवोकेट, आफ़ताब आलम क़ुरैशी अध्यक्ष मध्य प्रदेश तथा इमरान क़ुरैशी क़स्बा कवाल ज़िला मुजफ्फरनगर | अधिवेशन का विषय “निकाह एक रहमत है ना की ज़हमत” तथा शिक्षा को हाँ कहें और जहेज़ को ना” रखा गया | जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और ज़ोर देकर कहा कि विवाह के अवसर पर पैसे को पानी की तरह बहाना तथा फ़िज़ूल खर्च करने से समाज पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है तथा हर समाज में लोग महंगी शादी के ज़रिये अपनी पहचान बनाने की होड़ लगाने लगे हैं जो सही नहीं है | अधिवेशन में विवाह के अलग-अलग पहलुओ पर बात रखी गई कि किस तरीके से नौजवानों को प्रीमेरिज कोर्स के ज़रिये विवाह के लिए तैयार किया जाये तथा किस तरीके से युवाओं को सक्षम बनाया जाये ताकि शादी के बाद की चुनौतियों का सही तरिके से सामना कर सकें | ताकी हर समाज में तेज़ी से बढ़ रहे तलाक के मामलो को रोका जा सके | कुछ वक्ताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बेटियों का विरासत में जो हक है वो दिया जाये ना कि जहेज़ तथा कुछ वक्ताओ ने कहा कि पति और पत्नी के अधिकारों और ज़िम्मेदारी के बारे में बड़े स्तर पर जागरूक करने की ज़रूरत है तथा विवाह का महत्व बताने की ज़रूरत है | सभी वक्ता एक बात पर सहमत नज़र आये कि पति पत्नी का रिश्ता एक सुकुनत और रहमत का रिश्ता है ना की एक दूसरे के लिए ज़हमत का। इसी लिए इस्लाम में इस रिश्ते को लिबास के उदाहरण से समझाया गया है | कुरैश समाज में काफ़ी लोग अपने समय,धन तथा योग्यता का बलिदान करके विवाह को आसान बनाने की कोशिश कर रहे हैं तथा कुरैश कॉन्फ्रेंस दिल्ली प्रदेश ने उनकी सेवाओं को देखते हुए अधिवेशन में आसान निकाह योद्धा से सम्मानित किया। जिसमें मुख्य रूप से इमरान कुरैशी क़स्बा कवाल ज़िला मुज़फ्फ़रनगर, फ़िरोज़ कुरैशी,अनस कुरैशी, हाजी सलीम कुरैशी, आबिद कुरैशी, इकबाल कुरैशी, डॉ. इफ़्तेख़ार कुरैशी,मुख्य रूप से शामिल हैं | अधिवेशन में मुख्य अतिथि तथा सभी अतिथियों को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निज़ामुद्दीन ने सभी ज़िला अध्यक्षों को शाल तथा आसान निकाह योद्धा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। जिसमे अयूब कुरैशी, फ़ैज़ान कुरैशी,सलीम कुरैशी, नईम कुरैशी ,श्रीमती शबनम कुरैशी ,इदरीस कुरैशी नार्थ ईस्ट ज़िला अध्यक्ष, शाह आलम कुरैशी ओखला प्रेसिडेंट, नदीम कुरैशी साउथ ईस्ट ज़िला अध्यक्ष, इस्लाम कुरैशी ईस्ट जिला अध्यक्ष, वासिम कुरैशी नार्थ वेस्ट जिला अध्यक्ष,आकिल कुरैशी दक्षिणी जिला अध्यक्ष,मशकूर अब्बास कुरैशी नार्थ ज़िला अध्यक्ष। अन्त में सनोबर अली कुरैशी राष्ट्रीय अध्यक्ष कुरैश कॉन्फ्रेंस ने अपने संबोधन में कहा कि आसान निकाह मुहीम में बुजुर्गो के योगदान की बहुत ज़रूरत है ताकि सही समय पर शादी के बाद पति पत्नी को आ रही परेशानियों को सम्मान पूर्वक बुजुर्गो के मूल्य अनुभवों से हल किया जा सके तथा आसान निकाह जागरूकता बढ़ाने में हर कसबे, ज़िले, राज्य स्तर पर,सभी धर्मो के बुद्धिजीवियों को साथ लेकर आसान निकाह यात्रा निकाली जाये। समाज सुनिश्चित करे कि कोई लड़का या लड़की पैसे की कमी की वजह से शादी से वंचित न रहे तथा हर समाज में रूबरू तथा परिचय सम्मेलन करने की बहुत आवश्यकता है ताकि सभी माता पिता को अपने लड़के और लडकियों के लिए उचित रिश्ते मिल जाएं । अन्त में बताया कि निकाह को सरल बनाने का उद्देश्य लोगो के धन को शिक्षा,आर्थिक तथा राजनितिक स्तर पर सशक्त बनाने में खर्च कराना है ताकि देश का विकास हो और सभी लोग देश की मुख्यधारा से जुड़े रहें | कुरैश कॉन्फ्रेंस ने आसान निकाह के नाम से एक अलग से विभाग बनाया है जिसमें बहुत सारे पदाधिकारी मौजूद हैं और अपनी सेवाएँ दे रहे हैं | कासिम कुरैशी जनरल सेक्रेटरी दिल्ली प्रदेश ने सभी आये अतिथियों,भाग लेने वालों का अधिवेशन को सफ़ल बनाने के लिए धन्यवाद किया |







