आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन स्योहारा कमेटी की बैठक में SIR में लोगों की सेवा करने वाले हुए सम्मानित
लोकतंत्र को बचाने के लिए सच्ची और अच्छी पत्रकारिता की आवश्यकता है : डा अजमईन (बिजनौर ज़िला अध्यक्ष एसडीपीआई)


लोकतंत्र को बचाने के लिए सच्ची और अच्छी पत्रकारिता की आवश्यकता है : डा अजमईन (बिजनौर ज़िला अध्यक्ष एसडीपीआई
स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
स्योहारा में आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन स्योहारा कमेटी की बैठक जो हिरा पब्लिक स्कूल मोहल्ला पटवारियान स्योहारा में हुई। इसमें जहां वरिष्ठ पत्रकार कांता प्रसाद पुष्पक के पिता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं स्योहारा के ऐसे जनसेवको को सम्मानित किया गया जिन्होंने एसआईआर में लोगों की बेलोस खिदमत की। महासचिव मोहम्मद फैज़ान द्वारा आयोजित मासिक बैठक बहुत सफल रही क्योंकि जहां ये वर्ष 2025 के जाने और 2026 की आमद का संकेत देते हुए स्योहारा के जनसेवा करने वाले 25 लोगों को सम्मानित करने वाली रही,वहीं इसमें मेहमान के रूप में डॉ. अजमईन (ज़िला बिजनौर अध्यक्ष एसडीपीआई) ने न सिर्फ़ भाग लिया बल्कि आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन और उसके पत्रकारों की निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर का शील्ड और कलम से सम्मान किया।
इसके साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस को याद करते हुए एक फ्री चैकअप मेडिकल कैम्प लगाकर नूर पैथोलॉजी लैब स्योहारा ने लोगों को राहत पहुंचाई।

बैठक में अतिथि के रूप में डॉ. अजमईन,(ज़िला अध्यक्ष एसडीपीआई),डॉ फाहद अरशद(डायरेक्टर नेशनल क्लिनिक और क्योर सेंटर स्योहारा) और क़ारी मोहम्मद नाज़िर (उर्दू विभागाध्यक्ष एम क्यू इंटर कॉलेज स्योहारा) ने भाग लिया।

इसी अवसर पर स्योहारा की आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन टीम में संरक्षक के तौर पर डा फाहद अरशद को जोड़ने की विधिवत घोषणा और उनका स्वागत किया गया। मुख्य अतिथियों और वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर ने सभी का स्वागत और सम्मान किया। गले में माला पहनाकर और आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।



एसआईआर में सेवा करने के लिए सम्मानित होने वालों में परिंदा एनजीओ की फरहा मैडम, मोहसिन (एम.क्यू.इंटर कॉलेज),ज़ुवैशी हुसैन, मास्टर आदिल, इस्लामुद्दीन कस्सार, डॉ मुबश्शिर, अयाज़ चौधरी, सलमान चौधरी, आसिफ़ मंसूरी , बिलाल चौधरी, पत्रकार नसीम,हाजी नासिर, डॉ नूर मोहम्मद, मुहम्मद शुएब, क़ारी नाजिर, हाजी ज़व्वार अहमद आदि का नाम प्रमुख है। एसडीपीआई के प्लेटफॉर्म से जनसेवा के कामों को करने के लिए डॉ अजमईन को आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर ने सम्मान पत्र प्रदान किया।
जबकि एसडीपीआई टीम के मोहम्मद अनस, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद क़ासिम, मोहम्मद मुज़म्मिल का स्योहारा टीम के आसिफ़ रईस, मोहम्मद फ़ैज़ान, तनवीर अहमद, मोहम्मद दिलशाद और धामपुर प्रभारी डॉ इश्तियाक ने स्वागत किया।

इस अवसर पर मैडम फरहा ने आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के इस प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए सम्मान के लिए शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर अतिथि एवं एसडीपीआई के ज़िला बिजनौर अध्यक्ष डा.अजमईन ने कहा कि अच्छी पत्रकारिता काबिले तारीफ़ है हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की रक्षा और मज़बूती के लिए आपके साथ खड़े हैं। आप लोगों की निष्पक्ष पत्रकारिता मुझे यहां तक खींच लाई है। एसडीपीआई अच्छे और सच्चे पत्रकारों का सम्मान करती है।
प्रोग्राम को सफल बनाने में फरहान अहमद, मोहम्मद जिशान ने अपना योगदान दिया।







