नई दिल्ली (एप ब्यूरो)
केंद्र सरकार ने सुश्री जया वर्मा सिन्हा को भारतीय रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ नियुक्त किया है। सरकार ने एक अधिसूचना में कहा है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने जया वर्मा सिन्हा,सदस्य (संचालन और व्यवसाय विकास),को रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। जया वर्मा सिन्हा 1 सितंबर या उसके बाद कार्यभार संभालेंगी और उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक होगा।’ सिन्हा नए अध्यक्ष और सीईओ (रेलवे बोर्ड) के रूप में अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। वह रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष भी हैं। विजयलक्ष्मी विश्वनाथन रेलवे बोर्ड की पहली महिला सदस्य थीं।