जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच रक्षा संबंध हुए मज़बूत

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सैन्य संबंध मजबूत हुए हैं

अमेरिका का भारत को रणनीतिक साझेदार बताया

नई दिल्ली (एप न्यूज़ डेस्क)
भारत और अमेरिका के संबंधों की मज़बूती की बात कहते हुए शीर्ष अमेरिकी सैन्य अफसर जनरल चार्ल्स क्यू ब्राउन ने कहा है कि अमेरिका का भारत रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों के सैन्य संबंध मजबूत हुए हैं। रक्षा संबंधों का का दायरा एवं भागीदारी बढ़ रही है। जनरल चार्ल्स ने यह टिप्पणी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की पुष्टि के लिए सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों के समक्ष सुनवाई में की है। ब्राउन ने कहा कि इस पद पर यदि उनके नाम की पुष्टि की जाती है,तो उनकी रणनीति मौजूदा द्विपक्षीय सैन्य संवाद,रक्षा औद्योगिक और प्रौद्योगिकी सहयोग का विस्तार करना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान,भारत और ऑस्ट्रेलिया के सदस्यों के साथ सुरक्षा संवाद ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *