ट्रांसफार्मर से चोरी कर लिया गया अंदर का तांबा पीतल।
इसकी तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी गई है

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया और उसका खोका मौके पर छोड़ दिया गया और उसका पीतल तांबा निकाल कर नौ दो ग्यारह हो गए। सुबह होने पर जब ग्रामीणों ने देखा की खंबों पर ट्रांसफार्मर नहीं है तो उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने विभाग के अधिकारियों को सूचना दी । विभाग वाले मौके पर आए और इसकी तहरीर लक्सर कोतवाली पुलिस को दी गई है तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आपको बताते चले कि पूर्व में भी कई बिजली के ट्रांसफॉर्मर चोरों द्वारा तार निकालकर मौके पर खाली खोल छोड़ दिये गये। सुबह होने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी गुमशुदगी की तहरीर लक्सर कोतवाली में दी गई थी और पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरों को पकड़ लिया गया था और उनके क़ब्ज़े से निकाला हुआ माल भी बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। लेकिन उसके बाद भी एक के बाद एक मामला सामने आ रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कहां तक अंकुश लगाने में कामयाब होती है या यूं इसी तरह राम भरोसे चलता रहेगा और चोर अपनी चांदी इसी तरह काटते रहेंगे।







