नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में तीन छात्राओं ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन।

प्रबंधक घनश्याम गुप्ता ने सभी-छात्राओं को अपने समस्त स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दीं 

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)

लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताया गया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में कक्षा 9 की छात्र प्रगति पवार ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं कक्षा 12वीं की राजीया ने पूरे उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी प्रकार कामिनी कक्षा 11 बी ने तहसील लक्सर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों एवं ग्राम वासियों ने तीनों छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं परिजनों में खुशी की लहर है तथा नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक घनश्याम गुप्ता ने सभी-छात्राओं को अपने समस्त स्टाफ की ओर से शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर हरिद्वार की कक्षा 9 की छात्रा प्रगति पवार ने पूरे उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 12 की राजिया ने पूरे उत्तराखंड में तीसरा स्थान प्राप्त कियाl इसी प्रकार कामिनी कक्षा 11 ने तहसील लक्सर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *