स्कूल,कालेजों में सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरित किए गए।
सरकार की नीतियों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया : आरती सैनी (नेशनल कोच)


लक्सर/हरिद्वार (उत्तराखंड)( दिलशाद अली)
जनपद हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्कूल कॉलेजों में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरित किए गए। मार्शल आर्ट गेम वुशु एवं सेल्फ डिफेंस की नेशनल कोच आरती सैनी ने अपने खिलाड़ियों के साथ जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश की आम जनता के लिए जिन कल्याणकारी नीतियों को बना रही है और उनका क्रियान्वयन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है उनको आम जनता तक पहुंचाने का कार्य पुस्तिकाओं और कैलेंडरों के माध्यम से उत्तराखंड का सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी के कुशल नेतृत्व में कुशलता के साथ कर रहा है। वहीं हरिद्वार जनपद में ज़िला अधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल मार्ग निर्देशन में ज़िला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट वुशु एसोसिएशन हरिद्वार एवं डायनेमिक स्पोर्ट्स क्लब ,मिस्सरपुर,हरिद्वार की सचिव,राष्ट्रीय कोच और सेल्फ डिफेंस की नेशनल ट्रेनर आरती सैनी ने पुष्कर सिंह धामी सरकार की जन नीतियों को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेंडरों और पुस्तिका को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस आशय की जानकारी देते हुए आरती सैनी ने अवगत कराया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अपने खिलाड़ियों को साथ लेकर विभिन्न विद्यालयों में छात्र- छात्राओं को आत्म सुरक्षा एवं मार्शल आर्ट वुशु का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेंडरों और पुस्तिकाओं का व्यापक स्तर पर वितरण किया जा रहा है। सरकार की जनप्रिय लोकप्रिय नीतियों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया और सरकार की विभिन्न उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला।आरती सैनी ने अवगत कराया कि प्रथम चरण में राज्य सरकार की जन नीतियों को ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचाने लिए हरिद्वार जनपद के श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एवं आदर्श इंटर कॉलेज में पुस्तिकाओं एवं कैलेंडरों को वितरित करने का कार्य किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर के प्रधानाचार्य महेंद्र लाल ने बताया कि विद्यालय में उत्तराखंड सरकार की विकास पुस्तिका एवं कैलेंडर वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेंडर और पुस्तिका पहली बार ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों कॉलेजों में वितरित की गई है। सेल्फ डिफेंस की राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं इन कैलेंडरों और विकास पुस्तिकाओं को पाकर बेहद खुश नज़र आए हैं।
आदर्श इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक पेन्यृली ने बताया कि हमारे विद्यालय में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेंडर और पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। जिनके माध्यम से विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं लाभान्वित होंगे। राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर की छात्रा आरुषि रावत का कहना है कि इन विकास पुस्तिकाओं और कैलेंडरों के माध्यम से हमें उत्तराखंड की सरकार द्वारा लागू की गई महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में कई जानकारी मिली हैं। आदर्श इंटर कॉलेज श्यामपुर की छात्रा गौरी रावत ने कहा कि विद्यालय में कैलेंडर एवं पुस्तक वितरण से वह बेहद खुश हैं। आरती सैनी कहती है कि उन्होंने अंतःकरण की आवाज़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की जन नीतियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।







