एसडीपीआई ने पंचायती चुनाव की तैयारी तेज़ की, शीघ्र जारी होगी प्रत्याशियों की सूची

SDPI सामाजिक न्याय, समानता और पारदर्शिता के मूल्यों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी

बहराइच (यूपी)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) जिला बहराइच की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जिला कार्यालय, बहराइच में जिला अध्यक्ष मोहम्मद शोएब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी पंचायती चुनाव–2026 को लेकर पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के लिए संभावित प्रत्याशियों के नामों पर गंभीर और गहन विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि जनसरोकार, सामाजिक न्याय और ज़मीनी मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्याशियों की सूची बहुत जल्द जारी की जाएगी।
बैठक में विशेष रूप से प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी मोहम्मद नदीम की उपस्थिति रहे। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि SDPI सामाजिक न्याय, समानता और पारदर्शिता के मूल्यों के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी तथा जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को अपनी प्राथमिकता बनाएगी।
बैठक के अंत में प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी मोहम्मद नदीम ने कार्यकारिणी सदस्यों से आह्वान किया कि वे बहराइच जिले में संगठन को और अधिक मज़बूत करें तथा गाँव-गाँव तक जनसंपर्क अभियान को तेज़ करते हुए आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *