सचल दल द्वारा अभियान चलाकर स्कूलों में एवं यात्रियों को किया गया जागरूक।

18 साल से कम आयु के बच्चों को टू व्हीलर न चलाने की हिदायत दी गई

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)

लक्सर और आसपास के क्षेत्रों में सचल दल द्वारा वाहनों की चेकिंग और जागरूकता अभियान जारी है। सचल दल गोवर्धनपुर द्वारा एम डी इंटरनेशनल स्कूल कटारपुर लक्सर रोड पर सड़क सुरक्षा एवं नाबालिग द्वारा वाहन न चलाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें 18 साल से कम आयु के बच्चों को टू व्हीलर न चलाने की हिदायत दी एवं साथ ही साथ यातायात के नियमों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर बताया गया कि सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करने हेतु प्रयास किया जा रहे है। इसी क्रम में आज लक्सर शुगर मिल में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई एवं क्षेत्र में घने कोहरे के चलते वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए गए। इस कार्यक्रम में परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती एवं परिवहन आरक्षी सौरभ एवं सतपाल मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि आगे भी हमारा अभियान जारी रहेगा और समय-समय पर हमारे द्वारा प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे हैं ताकि वाहन स्वामियों को जागरूक किया जा सके। कई जगहों पर सचल दल द्वारा प्रोग्राम आयोजित किए गए हैं।

लक्सर तहसील क्षेत्र में ही मोंनफोर्ट स्कूल सुल्तानपुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने के लिए भी जागरूक किया गया और दुर्घटनाओं की रोकथाम किस प्रकार से की जाए इसके संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सचल दल प्रभारी मुकेश भारती, परिवहन कर अधिकारी हरेंद्र परिवहन आरक्षी सौरभ परिवहन आरक्षी एवं सतपाल मौजूद रहे उन्होंने यह भी कहा कि समय-समय पर हमारे प्रोग्राम स्कूल में किए जाते हैं जहां छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाता है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *