नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में ज़िला शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत
शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सकारात्मकता के साथ पत्रावलियों का निष्पादन किया जायेगा।

लक्सर (उत्तराखंड) (दिलशाद अली)
लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधन द्वारा हरिद्वार पहुंचकर अशासकीय विद्यालय प्रबन्धक एसोसिऐशन जनपद हरिद्वार इकाई द्वारा नवागत मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार एवम् ज़िला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) अमित कुमार चन्द का उनके कार्यालय में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ घनश्याम गुप्ता ने बताया कि बहुत सरल-सज्जन स्वभाव, सौम्य प्रवृत्ति, ईमानदार, कर्मठ एवम् बहुमुखी प्रतिभा के धनी नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्द्यानी एवम् ज़िला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा अमित कुमार चन्द का एसोसिऐशन की ओर से प्रान्तीय पदाधिकारी दुष्यंत त्यागी, ज़िला मंत्री अरविन्द राठी, ज़िला मीडिया प्रभारी डॉ0 घनश्याम गुप्ता, अनुराग गोयल, जयन्त चौहान, प्रधान विजय कुमार, चौधरी बारू सिंह, डॉ0 दीपक शर्मा, योगेन्द्र कुमार चौहान, मीनाक्षी शर्मा आदि ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय पहुँचकर उन्हे शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण, बुके भेंट कर मिष्ठान खिलाकर गर्म जोशी से स्वागत किया। एसोसिऐशन पदाधिकारियों तथा सदस्यों को मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्द्यानी ने आश्वासन दिया कि उनके कार्यालय में किसी भी पटल पर कोई पत्रावली लम्बित नहीं रहेगी बल्कि सकारात्मकता के साथ पत्रावलियों का निष्पादन किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।








Alright mate bet123game is on my radar now. Heard some good things about their odds. Gonna give it a whirl this weekend and see if it’s worth the hype. Peep it here: bet123game