मानवाधिकार दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति ने कंबल वितरण और पौधारोपण किया।

सभी मानवाधिकार कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में मानवाधिकारों के मज़बूत प्रहरी बनें : चौधरी जमशेद आलम

नई दिल्ली(एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर )
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति की ओर से यहां नॉर्थ एवेन्यू में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कंबल वितरण व पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम ने इस अवसर पर कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा व कार्यान्वयन के लिए देशभर में जहां एक ओर संगठन का विस्तार किया गया है वहीं जनसेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमने यहां वृक्षारोपण के साथ साथ कंबल वितरण भी किया है। उन्होंने वर्तमान में मानवाधिकारों के हनन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि मानव अधिकार हनन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, राज्यों में इसके लिए मानवाधिकार आयोग बने हुए हैं इसके बावजूद इसके आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। जो चिंता का विषय है। उन्होंने सभी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों में मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए मज़बूत प्रहरी बनें।
इस अवसर पर पूर्व राज्य सभा सांसद बी ए पासवान, आईएचआरपीसी की नेशनल टीम में एडवाइज़र उत्तम प्रसाद, नेशनल वाइस चेयरमैन मोहम्मद नौशाद कुरैशी, दिल्ली स्टेट चेयरमैन अमरजीत सिंह तनेजा, दिल्ली महिला विंग चेयरमैन रोमिता नारंग व उपाध्यक्ष साध्वी नीलिमानंद, मतलूब राणा, आमिर खान राजा, मो आबिद, नौशाद खान, हकीम मुशाहिद बेग, सलमान खान, मौलाना मुश्ताक ज़मीर, मौलाना सादिक, एडवोकेट परवेज़ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *