राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी जसजीत कौर को सम्मानित होने पर अमीर नहटौरी ने दी बधाई।

जिलाधिकारी को सम्मानित किया जाना बिजनौर के लिए यह सम्मान ज़िले की प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है

बिजनौर (यूपी) (अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका ब्यूरो)

राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी जसजीत कौर को सम्मानित किये जाने पर, शायर व लेखक अमीर नहटौरी ने नेशनल वोटर्स डे के मौके पर गुलदस्ता पेश करके समस्त बीएलओ की जानिब से बधाई दी। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे जनपद के लिए गर्व की बात है कि एसआईआर प्रक्रिया के सफल संचालन और मतदाता जागरूकता को लेकर किया गया प्रयास मेहनत और लगन के चलते ज़िला अधिकारी को सम्मान प्राप्त हुआ है।

शायर अमीर नहटौरी ने कहा कि माह नवंबर 2025 को जब मैं जनपद का एक मात्र उत्कृष्ट बीएलओ के रूप में चयनित होकर लखनऊ विशेष प्रशिक्षण हेतु गया, तो मेरे द्वारा उसी समय उत्तर प्रदेश के वी.सी. महोदय जी को आश्वासन दिया गया था कि जनपद बिजनौर का कार्य उत्तम रहेगा और मेरे मुँह से निकले शब्द सच हो गए, यह मेरे लिए भी ख़ुशी के पल हैं। जबकि डीएम जसजीत कौर ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि वास्तव में आप जैसे बी एल ओ की अंथक मेहनत प्रयास के करण यह सम्मान प्राप्त हुआ है,उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पुरस्कार केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। बीएलओ,निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, राजनीतिक दल और अन्य विभाग सभी ने मिलकर एक टीम की तरह काम किया। यही कारण है कि बिजनौर ज़िले का काम राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और भारत निर्वाचन आयोग ने इसे सम्मान के योग्य माना।

ज्ञात हो कि 25 जनवरी को नेशनल वोटर्स डे के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा जिलाधिकारी जसजीत कौर को सम्मानित किया जाना बिजनौर के लिए ऐतिहासिक ही नहीं अपितु यह सम्मान ज़िले की प्रशासनिक क्षमता, ईमानदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि आने वाले समय में ज़िले के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बनेगी और चुनावी प्रक्रियाओं को और मज़बूत करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *