डॉ. मंजूर आलम के निधन से शोक की लहर 

उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण, उत्थान और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित कर दिया

नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका ब्यूरो)

ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के महासचिव और IOS के चेयरमैन के इंतकाल पर देश भर में शोक की लहर, सामाजिक व शैक्षिक जगत में गहरा रंज
मिल्लत-ए-इस्लामिया हिंद की दिग्गज शख्सियत, प्रख्यात शिक्षाविद, जाने-माने अर्थशास्त्री और ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के महासचिव डॉ. मंजूर आलम का आज 13 जनवरी 2026 को इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉ. मंजूर आलम साहब ने अपना पूरा जीवन मुस्लिम समुदाय के कल्याण, उत्थान और सामाजिक सुधार के लिए समर्पित कर दिया था। वह विश्व स्तरीय शोध संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जेक्टिव स्टडीज (IOS) के चेयरमैन थे और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, उसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
उनकी मृत्यु पर देश भर के प्रमुख विद्वानों, बुद्धिजीवियों और राजनीतिक नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक संदेशों में कहा गया है कि डॉ. मंजूर आलम महज एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक आंदोलन थे, जिन्होंने हमेशा समुदाय के अधिकारों और शैक्षिक सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया।
अधिकांश मुस्लिम संगठनों ने अपने शोक संदेशों में दुआ की है कि अल्लाह रब्बुल इज्ज़त मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनकी तमाम राष्ट्रीय व शैक्षणिक सेवाओं को कुबूल फरमाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए। अल्लाह परिवार वालों को सब्र-ए-जमील अता करे। (आमीन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *