हकीम अजमल ख़ान की जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा यूनानी मेडिसिन दिवस

जनसेवा करने वालों को सम्मानित और पुरुस्कृत किया जाएगा।

“सिर्फ़ अपने लिए जीना भी क्या जीना है, जीवन का उद्देश्य दूसरों के काम आना है” : अजमली

नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)
ए एंड एस फार्मेसी के मैनेजिंग डायरेक्टर अताउर्रहमान अजमली ने बताया है कि 8 फ़रवरी 2026 को दिल्ली में बड़े पैमाने पर यूनानी मेडिसिन डे (वैश्विक दिवस) मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिशन अजमली 2030 के तत्वावधान में इस अवसर पर यूनानी क्षेत्र में सेवाएं देने वाले व्यक्तियों और यूनानी कंपनियों को प्रमाण पत्र एवं अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इसी अवसर पर मकतब इंतखाब उल उलूम, गौतमपुरी का वार्षिक कार्यक्रम भी पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे वैभव के साथ आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त योग्य छात्र-छात्राओं को पुरस्कारों से नवाज़ा जाएगा। विशेष बात यह है कि जिन छात्र-छात्राओं का नाज़िरा-ए-क़ुरआन मजीद पूरा हो चुका है और जिन्होंने हिफ़्ज़ शुरू किया है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। 8 फ़रवरी 2026 को इंशाअल्लाह यह कार्यक्रम वैश्विक यूनानी मेडिसिन दिवस, हकीम अजमल ख़ान की जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी ज़ुबैर, विधायक (सीलमपुर), वसीम सिद्दीकी, अल-अमान अख़बार,दिल्ली, डॉ. राहिल कुमार (एमबीबीएस), तहसीन अली असरावी, सामाजिक कार्यकर्ता, मुज़फ़्फ़रनगर रहेंगे तो सम्मानित अतिथि के रूप में एडवोकेट शाह जबीं क़ाज़ी (सामाजिक कार्यकर्ता),
हिना नाज़ (अख़बार मशरिक़, दिल्ली), हाजी शमीम, हाफ़िज़ शकील अहमद अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।‌ यूसुफ़ मलिक और रियाज़ अहमद शम्सी कन्वीनर के दायित्व निभाएंगे।
कार्यक्रम के कर्ताधर्ता हकीम अताउर्रहमान अजमली (एमडी,ए एंड एस फार्मेसी, दिल्ली) का कहना है कि “सिर्फ़ अपने लिए जीना भी क्या जीना है, जीवन का उद्देश्य दूसरों के काम आना है।” जो लोग अपने जीवन में दूसरों की सेवा करते हैं, उन्हें इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इनमें हकीम अनवर जावेद, हकीम शाहनवाज़, क़ारी मुहम्मद अफ़्फ़ान, मुहम्मद अंज़र (अवॉर्ड), अंतरराष्ट्रीय उस्ताद-उल-उस्ताद डॉ. बदरुल इस्लाम कैरानवी (50 वर्षों की चिकित्सकीय सेवा के लिए), हकीम अनवर इक़बाल, हकीम मुहम्मद आरिफ़, हकीम मुहम्मद सरफ़राज़ अहमद, मुहम्मद सादिक़ ख़ान,कौसर साहिबा, हकीम मुहम्मद वसीम, डॉ. एन. हुसैन, हकीम मुहम्मद याक़ूब, हकीम नौशाद सिद्दीकी, मुहम्मद शाहिद (दिल्ली), हकीम अब्दुर्रशीद (बागपत), हकीम शाहनवाज़ को इनाम-ओ-इकराम और अवॉर्ड से नवाज़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *