संभल हिंसा में चर्चित और अब एएसपी अनुज चौधरी पर कोर्ट ने दिए एफआईआर के आदेश।

अदालत ने 11 और पुलिस वालों पर भी मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश।

संभल (यूपी) (एशियन पत्रिका ब्यूरो)

उत्तर प्रदेश के संभल क्षेत्र में सीओ के पद पर रहते हुए काफ़ी चर्चित रहने वाले और संभल हिंसा के बाद विवादों से घिरे अनुज चौधरी के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करने के आदेश अदालत ने दे दिए हैं। अनुज चौधरी अब एएसपी के पद पर मौजूद हैं।

उत्तर प्रदेश के संभल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर (सीजेएम) कोर्ट ने एएसपी अनुज चौधरी समेत 12 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश दिए हैं। इनमें इंस्पेक्टर अनुज तोमर और 12 अज्ञात पुलिसकर्मी शामिल हैं।

यह आदेश संभल हिंसा में एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले को लेकर दिया गया है। युवक के पिता ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें पुलिसकर्मियों पर गोली मारने का आरोप लगाया गया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने यह आदेश दिया है।

ज्ञात रहे कि नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला खग्गू सराय अंजुमन निवासी यामीन ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। यामीन ने बताया है कि उनका बेटा आलम 24 नवंबर 2024 को रस्क (टोस्ट) बेचने के लिए घर से निकला था। शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में पहुंचने पर पुलिस ने उसे गोली मार दी थी।

यह मुकदमा 6 फरवरी 2024 को कोर्ट में दायर किया गया था। यामीन की ओर से तत्कालीन सीओ संभल अनुज चौधरी और संभल कोतवाली इंस्पेक्टर अनुज तोमर सहित 10 से 12 पुलिसकर्मियों को प्रतिवादी बनाया गया था। 9 जनवरी 2026 को कोर्ट में मुकदमा पेश हुआ, जिसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *