पूर्व सीएम हरीश रावत ने पदयात्रा करके उठाई अंकिता को न्याय की मांग

भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)

लक्सर नगर में आर्य समाज मंदिर से कांग्रेस पार्टी द्वारा पद यात्रा निकाली गई और इस प्रोग्राम में कांग्रेस के भारी संख्या में कार्य करता और पदाधिकारी जुटे हैं वही इस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जहां उन्होंने पद यात्रा में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और काफी संख्या में इकट्ठे होकर पद यात्रा निकल गई। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को लक्सर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत और जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा आर्य समाज मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए शुगर मिल गेट तक पहुंची। पदयात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में पूरी तरह असक्षम साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने से बच रही है, जबकि कांग्रेस शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग कर रही है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में पदयात्राएं निकालकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की आवाज उठा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर वह वीआईपी कौन था, जिसके लिए अंकिता पर विशेष सेवा देने का दबाव बनाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि रिजॉर्ट में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई।पूर्व सीएम ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और आंदोलन, धरना-प्रदर्शन लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि आज पूरा प्रदेश अंकिता के साथ खड़ा है और सच्चाई सामने आनी चाहिए।पदयात्रा के समापन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शुगर मिल गेट पर भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भारी संख्या मे मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *