ईडी की छापेमारी के दौरान दल बल के साथ पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,उठा राजनीतिक बवाल
केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप


ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भड़क उठीं और उन्हें ‘बदमाश गृह मंत्री’ तक कह डाला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी राजनीतिक पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क ज़ब्त करना ईडी या गृह मंत्री अमित शाह का काम है? यह बेहद शर्मनाक है। जो गृह मंत्री देश की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं, वही मेरी पार्टी के दस्तावेज उठा रहे हैं। अगर मैं बीजेपी दफ्तर पर छापा डालूं तो क्या होगा-?
कोलकाता (एशियन पत्रिका ब्यूरो)
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के आवास और कार्यालय पर की गई छापेमारी के बाद राजनीतिक गहमागहमी तेज़ हो गई हैं। इस मामले को और गंभीर तब माना जाने लगा, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंचीं, जहां ईडी की जांच चल रही थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीधे उस स्थान पर पहुंचीं, जहां ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी। उनके अचानक पहुंचने से मौके पर माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी का यह कदम केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के ख़िलाफ़ एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। बाहर आकर ममता ने आरोप लगाया कि छापे के नाम पर उनकी पार्टी से जुड़े दस्तावेज़, सर्वे रिपोर्ट हथियाने की कोशिश की गई है। उनके उम्मीदवारों के डिटेल निकालने की कोशिश की गई है। वो ऐसा नहीं होने देंगी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ममता ऐसा करेंगी। ईडी ने इंकार किया है कि पार्टी को टारगेट नहीं किया लेकिन ममता का कहना है जिनके यहां छापा मारा गया वो उनकी पार्टी के प्रभारी हैं। बिहार में ED शांत थी, लेकिन बंगाल चुनाव के करीब आते ही ED ने वहां बैटिंग शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया ‘बदमाश गृह मंत्री’, पूछा क्या यही गृहमंत्री का काम है? सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर पार्टी से जुड़ा डाटा जब्त किया जा रहा है,पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय ने I-PAC के ऑफिस और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर छापे मारे। प्रतीक जैन टीएमसी के आईटी सेल के हेड भी हैं। छापेमारी की सूचना मिलने पर सीएम ममता बनर्जी मौके पर पहुंची और केंद्रीय गृह मंत्री पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।
ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ममता बनर्जी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भड़क उठीं। इस दौरान सीएम बनर्जी ने अमित शाह को ‘बदमाश गृह मंत्री’ तक कह डाला। सीएम ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या किसी राजनीतिक पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क ज़ब्त करना ईडी या गृह मंत्री अमित शाह का काम है? यह बेहद शर्मनाक है। जो गृह मंत्री देश की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं, वही मेरी पार्टी के दस्तावेज उठा रहे हैं। अगर मैं बीजेपी दफ्तर पर छापा डालूं तो क्या होगा?
सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर पार्टी से जुड़ा डाटा ज़ब्त किया जा रहा है। साथ ही दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सीधे चुनावी प्रक्रिया से जोड़ते हुए कहा कि उनकी पार्टी से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतना चाहती है तो राजनीतिक लड़ाई लड़े। डराने-धमकाने से कुछ हासिल नहीं होगा। टीएमसी एक पंजीकृत राजनीतिक पार्टी है, जो टैक्स देती है। केंद्र सरकार पैसे और ताकत के बल पर हमें कुचल नहीं सकती।
सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी भी बताया है। उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर, उन्होंने वोटर लिस्ट से 1.5 करोड़ से ज़्यादा नाम हटा दिए हैं। उन्होंने अमर्त्य सेन, कवि जॉय गोस्वामी और एक्टर देव को नोटिस भेजे हैं। महिलाओं और युवाओं के नाम हटा दिए गए हैं। एक हत्यारे को भी अपना बचाव करने का मौका मिलता है, लेकिन असली वोटर्स, ज़्यादातर महिलाएं जिनकी हाल ही में शादी हुई है और जिनके सरनेम बदल गए हैं, या जिनके पते बदल गए हैं, उनके नाम हटा दिए गए हैं।
राजनीति के विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार और केंद्र के बीच कई बार टकराव की स्थिति बन चुकी है लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने स्वयं पूरे दल बल के साथ छापेमारी स्थल पर पहुंचकर जो कुछ किया उसने केंद्र और बंगाल राज्य संबंधों और राजनीतिक तनाव को सुर्खियों में ला दिया है।







