एम. क्यू. इंटर कॉलेज स्योहारा ने शानदार ढंग से मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस
गणित दिवस के महत्व पर कविताएं व भाषण,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भागीदारी तथा गणित मॉडल प्रदर्शनी प्रस्तुत किए गए।





स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
यहां के मुस्लिम कुदरत (एम क्यू) इंटर कालेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महान गणितज्ञ रामानुजन को खिराज-ए-अक़ीदत पेश की गई और उनके जीवन दर्शन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर छात्राओं ने गणित दिवस के महत्व पर कविताएं व भाषण प्रस्तुत किए। गणित विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सवालों के सही जवाब देने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित गणित मॉडल प्रदर्शनी में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अपने माडल के माध्यम से गणित की विभिन्न जानकारियों को प्रदर्शित किया, जिसे खूब सराहा गया। गणित जैसे विषय पर अतहर जमाल विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया और गणित के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। गणित अध्यापक मरग़ूब हुसैन ने स्वरचित गणित गीत पेश किया। प्रधानाचार्य मंसूर इशरत सिद्दीकी ने गणित दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को गणित के साथ सभी विषयों को लगन के साथ पढ़ने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का संचालन गणित अध्यापक मौहम्मद राशिद ने किया। इस मौके पर शिक्षक उबैद अख्तर, डॉ ग्यासुद्दीन, मौहम्मद कारी नाज़िर, इकबाल हुसैन, मोहम्मद आदिल,मौहम्मद इमरान, अथर जमाल आदि अध्यापक और स्टाफ के लोग मौजूद रहे।







