एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल रावेन्द्र उर्फ रविन्द्र कुमार भारद्वाज को रिश्वतखोरी में धर दबोचा।
वह बिजनौर की सदर तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत है

बिजनौर (एशियन पत्रिका ब्यूरो)
बिजनौर की सदर तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत रावेन्द्र उर्फ रविन्द्र कुमार भारद्वाज को एंटी करप्शन टीम ने 5 हज़ार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन की टीम लेखपाल को अपने साथ थाना कोतवाली शहर ले गई।
एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते उनके केबिन से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर सदर तहसील के द्वितीय तल पर बने कमरा नंबर 24 से पकड़ा है। वह बिजनौर की सदर तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जगनपाल निवासी ग्राम ननुपुरा थाना हीमपुर दीपा ने बताया है कि वह लोग पिछले काफी दिनों से परेशान चल रहे हैं क्योंकि फ़र्द पर नाबालिग लिखा आ रहा था उसे सही कराना था। इससे कहा तो इसने खर्चा पानी मांगा। इसने कहा कि पहले मुझे 5 हज़ार दे दो बाकि के काम होने पर देना है। जबकि मीडिया से पकड़े गए लेखपाल ने पैसे वकील करने के लिए देना बताया है। शिकायतकर्ता और पीड़ित धर्मेन्द्र ने इस बात को लेखपाल का झूठ बोलना करार दिया है।







