महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ी हस्तियों को लोक सेवा समिति अपने राष्ट्रीय सम्मेलन में करेगी सम्मानित

20 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में सुबोध कांत सहाय,संजय सेठ, महुआ मांझी, नेहा शिल्पी तिर्की एवं विनोद पांडे सहित 14 विभूतियां होंगी सम्मानित

नई दिल्ली (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)

लोक सेवा समिति द्वारा नई दिल्ली में 20 दिसंबर 2025 को होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में
देश के अनेक समाज सेवियों, राजनीतिज्ञों, देशप्रेमियों को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण और युवा जागरूकता को समर्पित समारोह अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे। इसी समारोह में महिलाओं के लिए पांच महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आधारित एक प्रस्ताव को सर्व सहमति से पास कराकर केंद्रीय तथा राज्य सरकार को,जनहित में लागू करने हेतु सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय सम्मेलन में समिति द्वारा राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण कमेटी की घोषणा की जाएगी । इसके साथ साथ कुछ चयनित विभूतियों एवं सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर “राष्ट्रीय सेवा सम्मान” “राष्ट्रीय महिला गौरव सम्मान” एवं “विशिष्ट सेवा सम्मान” – 2025 से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ जी,(लाइफ टाइम एचीवमेंट), पूर्व राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय,राज्यसभा सांसद महुआ मांझी,कृषि पशुपालन सहकारिता मंत्री झारखंड सरकार नेहा शिल्पी तिर्की, झारखंड राज्य के आंदोलनकारी विनोद पांडे, समाजसेवी मोबीन अंसारी,विनय श्रीवास्तव,अजय वर्मा दिल्ली, के अलावा कई विभूतियां शांति संडास सिक्किम, प्रो० (डॉ.) मूल चंद राजस्थान, डॉ. एम के जोसेफ, जावेद सिद्दीकी यूपी, इस्लाम मलिक यूपी, आमना सिद्दीकी यूपी, डॉ हुमा खान दिल्ली,अनीस फातमा दिल्ली,तनवीर आलम दिल्ली ,हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट, राजेश कुमार आदि शामिल हैं। इन सभी विभूतियों को सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने कहा कि लोक सेवा समिति के 34 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *