महफ़िल ए ख़ुश रंग (हावड़ा) पश्चिमी बंगाल के वार्षिक सम्मान समारोह में अल्लामा शिबली अवार्ड से सम्मानित हुए शायर व अदीब अमीर नहटौरी
उर्दू साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर अल्लामा शिबली एवार्ड मिलने पर उनको मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी



हावड़ा (बंगाल)/नहटौर (बिजनौर यूपी)(एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
महफ़िल ए ख़ुश रंग (हावड़ा) पश्चिमी बंगाल ने अपना 13वां वार्षिक सम्मान समारोह को हावड़ा में आयोजित करके विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश से ज़िला बिजनौर के नहटौर कस्बे से अमीर नहटौरी को शिब्ली एवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रख्यात शायर व अदीब अमीर नहटौरी को उर्दू साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर अल्लामा शिबली एवार्ड से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित हस्तियों ने अपने अपने विचारों को प्रकट करते हुए महफ़िल ए ख़ुश रंग (हावड़ा) संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।
महफिल ए खुशरंग हावड़ा के इस सम्मान समारोह में प्रोफ़ेसर मंसूर आलम, हलीम साबिर ,जावेद अहमद खान , इस्माईल परवाज़, इम्तियाज अहमद एडवोकेट ,फिरोज मुज़फ्फर देहली ,व अफ़ज़ल अहमद खान जैसे अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ज्ञात हो महफिल ए खुशरंग ( हावड़ा पश्चिमी बंगाल) द्वारा हर वर्ष देश भर से उर्दू ,हिंदी बंगाली आदि भाषाओं के प्रख्यात शायरों ,साहित्यकारों एवम पत्रकारों को कमेटी द्वारा चयनित करके प्रदेश स्तर पर सम्मानित करती है।
मशहूर शायर व अदीब अमीर नहटौरी को उर्दू साहित्यिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर अल्लामा शिबली एवार्ड मिलने पर उनको मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी है। मुबारकबाद देने वालों का कहना है कि अमीर नहटौरी को सम्मान मिलना न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश,ज़िला बिजनौर व दानिशमंदान ए नहटौर और तमाम अदब नवाज़, सुख़न फहम के लिए फ़ख़्र व मुस्सर्रत का मक़ाम है।







