क़ुरान की आयतों के हवाले से पेश किए गए प्रभावशाली भाषण के लिए अनस बिन नौशाद ख़ान को सम्मान स्वरूप दिया गया प्रमाणपत्र।

अनस बिन नौशाद ख़ान,लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ख़ान के पुत्र हैं

रांची (झारखंड)(एप ब्यूरो)
इंग्लिश एक्सप्रेस में पब्लिक स्पीकिंग एवं पर्सनलिटी डवलोपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रभावशाली और अच्छे भाषण के लिए अनस बिन नौशाद ख़ान को सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ज्ञात रहे कि अनस बिन नौशाद ख़ान,लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ख़ान के पुत्र हैं। अनस ख़ान ने अपने शानदार अंदाज में अल्लाह की किताब क़ुरान मजीद से भी आयतों की तिलावत करके, उनसे हवाले पेश किए और एक प्रभावशाली और प्रेरणादायक भाषण दिया। अनस ने अपने भाषण में क़ुरआन की आयतों की तिलावत की और उनका अंग्रेज़ी अनुवाद भी प्रस्तुत किया। उन्होंने यह आयत पढ़ी, जिसका अनुवाद है :
“निश्‍चित रूप से वे लोग, जो ईमान लाए और जिनके दिल अल्लाह की याद से सुकून पाते हैं — याद रखो! अल्लाह की याद ही में दिलों को सच्चा सुकून मिलता है।” उन्होंने कहा कि असली सफलता और खूबसूरती इसी में है कि हम क़ुरआन को समझकर अपनी ज़िन्दगी में उतारें और आने वाली पीढ़ियों को भी उसकी शिक्षा दें। उन्होंने यह भी कहा कि आज के दौर में इंसान सुकून पाने के लिए बहुत कुछ करता है, लेकिन वास्तविक सुकून क़ुरआन की तिलावत और उसके मानी समझने में है। अंत में अनस को उनके उत्कृष्ट भाषण और सहभागिता के लिए तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *