मुंबई (एप फिल्म ब्यूरो)
दुनिया भर में मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने एक बार फ़िर अपनी फिल्म जवान के जारी हुए पोस्टर से धाक जमा दी है और उन्होंने पोस्टर पर ही अपने धाकड़ और दिलकश अंदाज़ से लोगों का दिल जीतने का काम किया है। कुछ दिनों पहले फिल्म का पहला गाना ज़िंदा बंदा रिलीज़ हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। अब निर्माताओं ने जवान का पहला पोस्टर जारी कर दिया है,जिसमें शाहरुख़ ख़ान हाथ में बंदूक लिए धांसू रूप में नज़र आ रहे हैं। जवान 7 सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर जवान का नया पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा,मैं अच्छा हूं या बुरा हूं पता लगाने के लिए 30 दिन। तैयार रहें। जवान दुनिया भर में 7 सितंबर, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी। जवान का निर्देशन एटली कुमार ने किया है। इसमें शाहरुख़ के साथ नयनतारा नज़र आएंगी। फिल्म में विजय सेतुपति,सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। शाहरुख ने 4 साल बाद फिल्म पठान के ज़रिए वापसी कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यही वजह है कि उनकी आने वाली फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है,जिसमें डंकी का नाम शुमार है। इसमें शाहरुख आर्मी ऑफिसर के क़िरदार में नज़र आएंगे। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी कर रहे हैं। इसमें शाहरुख़ के साथ पहली बार तापसी पन्नू नज़र आएंगी।इसके अलावा शाहरुख टाइगर 3 और टाइगर वर्सेज पठान जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे।