एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने खेलों में जीते स्वर्ण पदक

लोगों का जीता दिल और देश को किया गौरवान्वित

नई दिल्ली (एप ब्यूरो)

बालीवुड और तमिल सिनेमा के एक्टर आर माधवन के बेटे ने विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाया है और माधवन के बेटे वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं। जिसकी चर्चा चारों ओर है। सोशल मीडिया पर माधवन ने अपने बेटे की इस अचीवमेंट के लिए उन्हें बधाई देते हुए  एक पोस्ट शेयर की है।

वेदांत ने मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था, जिसमें उन्होंने जीत हासिल की। एक्टर ने वेदांत की भारत के राष्ट्रीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ पोज करते हुए तस्वीर शेयर की है।

वेदांत माधवन ने हाल ही 58वीं ( मिलो मास) मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। इसमें वेदांत ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 और 1200 मीटर की तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और जीत हासिल की। आर. माधवन ने सोशल मीडिया कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें बेटे वेदांत गले में पांच गोल्ड मेडल लटकाए हैं। और तिरंगे के साथ पोज़ दे रहे हैं। इससे पहले वेदांत ने फरवरी 2023 में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ में 5 गोल्ड और सिल्वर समेत 7 मेडल जीते थे। इस चैंपियनशिप में वेदांत ने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था। मालूम हो कि आर. माधवन के बेटे वेदांत तैराक हैं और वह इसी में करियर बनाना चाहते हैं। साल 2022 में वेदांत ने जूनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 1500 मीटर फ्रीस्टाइल जीता था। अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने अदाकारी में नहीं, बल्कि खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगों का दिल जीता है और देशभर को गौरवान्वित किया है। वेदांत ने मलेशिया इनविटेशनल एज ग्रुप तैराकी चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। वेदांत के इस कारनामे से उनके पिता आर माधवन काफी ख़ुश नज़र आए। आर माधवन ने इवेंट से अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए ख़ुशी ज़ाहिर की। एक तस्वीर में वह अपनी मां सरिता बिरजे के साथ दिखाई दिए।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए आर माधवन ने कैप्शन में लिखा है कि ‘ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत को भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) के साथ दो व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किये। यह इवेंट मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप तैराकी चैंपियनशिप 2023 में इसी हफ़्ते कुआलालम्पुर में आयोजित किया गया था। हम उत्साहित हैं और प्रदीप सर के बहुत आभारी हैं।’

वेदांत के गोल्ड जीतने पर कई सेलिब्रिटीज़ ने आर माधवन की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी हैं। साउथ स्टार सूर्या ने उन्हें बधाई दी है। इसके अलावा अनुष्का शर्मा, शिल्पा शिरोडकर और लारा दत्ता इन सभी ने वेदांत के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अभी दो महीने पहले भोपाल में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2023 में वेदांत ने सात पदक जीते थे। वेदांत ने इस प्रतिस्पर्धा में 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते थे। इसके अलावा पिछले साल अक्टूबर में हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महाराष्ट्र के लिए कुल 7 पदक अपने नाम किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *