स्वच्छ भारत अभियान में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद अपनी टीम के साथ जुटे।
लक्सर में हरिद्वार एवं रुड़की रोड, बस अड्डा एवं अन्य जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया

लक्सर (हरिद्वार, उत्तराखंड)( दिलशाद अली)
नगर में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आज लक्सर में हरिद्वार एवं रुड़की रोड, बस अड्डा एवं अन्य जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटु एवं लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, समाजसेवी इस्तखार अली जावेद खत्री एवं रियाजुल बसेड़ी और अन्य कई नेता अभियान से जुड़े रहे और पूरी साफ सफाई मार्ग पर की गई। इसके अलावा पूरे नगर में अलग-अलग वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें वार्ड नंबर 11 में नगर पालिका अध्यक्ष संजीव कुमार, ईओ कामिल हसन सभासद प्रतिनिधि विकास खटाना भाजपा नेता संजीव पुंडीर एवं शिवम त्यागी वहीं दक्षिणी व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र पांचाल एवं लक्सर प्रेस क्लब एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सैनी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन में प्रतिभाग किया। इस मौके पर अभियान में काफी लोगों ने भाग लिया वहीं दूसरी ओर हरिद्वार रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने भी रैली में भाग लेकर अभियान में शिरकत की।







