लक्सर विधायक द्वारा कब्रिस्तान की बाउंड्री का हुआ उद्घाटन।
यह कार्य ग्राम के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है

लक्सर (हरिद्वार-उत्तराखंड)(दिलशाद अली)
लक्सर विधानसभा के ग्राम भिककमपुर जीतपुर में विधायक निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कब्रिस्तान की चारदीवारी एवं इंटरलॉकिंग मार्ग के निर्माण कार्य का उद्घाटन में गांव के काफी लोग मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का शुक्रिया अदा किया। उक्त कार्यों का निर्माण लगभग 22 लाख रु से किया गया। यह कार्य ग्राम के सुव्यवस्थित विकास और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है और ग्रामीणों द्वारा लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद की भूरि भूरि प्रशंसा की। हर गांव को पक्का मार्ग और झज्जर मार्ग से निजात दिलाने का कार्य लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे वहीं ग्रामीणों के बीच लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा कहा गया कि मेरे क्षेत्र में कहीं भी सड़क में अगर गड्ढे हैं तो आप मुझे बताइए हम उसको बनवाने का काम करेंगे और गड्ढा मुक्त सड़क बनाएंगे। हम चाहते हैं कि हमारी विधानसभा के अंदर कोई सड़क ऐसी ना हो जिसमें गड्ढे हों। इसके अलावा किसी का कोई भी कार्य हो वह मुझे आकर बताएं। उन्होंने कहा कि मैं इधर-उधर की बात नहीं करता और सीधा विकास की बात करता हूं जिसको कोई परेशानी हो तो हमसे मिले उसकी परेशानी का समाधान किया जाएगा।







