मदरसा अनवारुल उलूम और हिरा पब्लिक स्कूल स्योहारा ने शानदार ढंग से मनाई छब्बीस जनवरी
गणतंत्र दिवस पर ध्वज फहराया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ।

स्योहारा (ज़िला-बिजनौर यूपी)(एशियन पत्रिका)
26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय हिरा पब्लिक स्कूल, मदरसा अनवारूल उलूम मोहल्ला पटवारियान स्योहारा ज़िला बिजनौर में राष्ट्रीय पर्व को परम्परागत और हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मदरसा प्रांगण में ध्वजारोहण संस्थापिका और अध्यक्षा हज्जन नसीमा बेगम ने किया। राष्ट्रीय ध्वज को मौहम्मद जीशान ने सलामी पेश की। राष्ट्रीयगान के पश्चात सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला चला। हाफ़िज़ ओवेश कुरैशी ने तिलावते क़ुरान की।
देश में 26 जनवरी क्यों मनाई जाती है इस बारे में अनवार अहमद नूर ने बच्चों को जानकारी दी और कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया। उन्होंने बताया कि देश आज़ाद होने के पश्चात संविधान को बनाने में दो वर्ष ग्यारह महीने अट्ठारहा दिन लगे। उसके बाद संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया।
स्योहारा यूथ कमेटी के अध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि बच्चे जो देश का भविष्य हैं इन्हें अपने इतिहास का सही ज्ञान होना आवश्यक है। बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाने चाहिएं। एम क्यू इंटर कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष क़ारी नाज़िर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर हज्जन नसीमा बेगम, क़ारी नाज़िर, तनवीर अहमद, हाजी ज़व्वार अहमद, अनवार अहमद, फरहान अहमद, मौहम्मद जीशान, शीना परवीन, निशा परवीन, मोहम्मद शुएब कुरैशी, हाफ़िज़ ओवेश कुरैशी, सहित अनेक स्कूली बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।







