डायमंड फ्यूचर पब्लिक स्कूल सीधड़ू में हर्षोल्लास से मनाई गई छब्बीस जनवरी।

संस्था अमृत देव मूनि एजूकेशन एंड एग्रिकल्चर सोसायटी सीधडू, गरीबों, असहायों और शिक्षा के लिए वर्षों से काम कर रही है।


लक्सर (उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
तहसील लक्सर क्षेत्र के सीधडू में डायमंड फ्यूचर पब्लिक स्कूल सीधडू में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया वही बच्चों ने गीत गाकर लोगों का मनमोहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अम्बरीष कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्कूल की ओर से बच्चों को ईनाम भी दिये गये और बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया की हमारी एक संस्था है जिसका नाम अमृत देव मूनि एजूकेशन एंड एग्रिकल्चर सोसायटी सीधडू के नाम से है जिसमें हम ग़रीब बच्चों को सर्दी में कंबल और संस्था की ओर से शिक्षा का पूरा इंतज़ाम किया जाता है जिसमें किताबें, कापी ,पेंसिल,ड्रेस आदि सभी सामान संस्था की ओर से 7 सालों से मदद की जाती रही है और छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है जिसमें श्रीमती पूनम सैनी द्वारा प्रबंध और सहयोग रहता है। सभी छात्र-छात्राओं को लगन और मेहनत के साथ शिक्षा दी जाती है वहीं अमरीश कुमार द्वारा भी छात्र छात्रों को पूरा सहयोग दिया जाता है। निशुल्क शिक्षा दी जाती है और संस्था की ओर से कई अध्यापक हैं जिनकी तनख्वाह वह संस्था की ओर से देते हैं। उनका यह भी कहना है कि आज तक हमने सरकार से कोई मदद नहीं ली है खुद अपनी जेब से ही एवं अपने पास से ही निशुल्क पढ़ाई का खर्चा उठाता हूं आज लगभग 7 साल पूरे हो गए हैं। आपदा जैसे समय पर भी यह संस्था लोगों की मदद करती है अक्सर कैंप लगाकर लोगों की निशुल्क मदद की जाती है और गांव में विधवा गरीब तथा गरीब बच्चे सभी का ध्यान रखा जाता है और अपनी ओर से उन लोगों की भी मदद करते हैं। श्रीमती पूनम ने बताया कि हम इस पुण्य के काम से बहुत खुश हैं और हमें अच्छा लग रहा है और ईश्वर दे रहा है और हम मदद कर रहे हैं जिसमें हमारा एक स्कूल भी है जहां पर गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई का इंतजाम संस्था की ओर से किया जाता है और हम अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं और हमारे स्कूल में बिल्कुल निशुल्क पढ़ाया जाता है। आज हमारे स्कूल में लगभग 200 बच्चे हैं यही वजह है कि आज ज़्यादा से ज़्यादा बच्चे हमारे स्कूल में एडमिशन करा रहे हैं और हम सभी बच्चों का बहुत ही अच्छी तरीके से इंतजाम रखते हैं और पढ़ाई का अच्छा इंतजाम हमारी संस्था की ओर से किया जाता है। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *