कुरैशी फाउंडेशन स्योहारा ने हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गणतंत्र दिवस

स्योहारा क्षेत्र में उत्साहपूर्वक मनाई जा रही है छब्बीस जनवरी : संजय कुमार (स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक)

स्योहारा (बिजनौर-यूपी((अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका)
स्योहारा नगर में गणतंत्र दिवस विभिन्न स्थानों पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां कुरैशी फाउंडेशन के कार्यालय पर हर वर्ष की तरह छब्बीस जनवरी का राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जिसका आयोजन ज़ुबैर कुरैशी ने किया। स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के करकमलों द्वारा झंडा फहराया गया।
जबकि इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक अनवार अहमद नूर,वरिष्ठ पत्रकार इकबाल अंसारी,आमिर कुरैशी, नवेद कुरैशी, वसीम अहमद कुरैशी, शकील अहमद कुरैशी, मौ आकिल कुरैशी, जुनैद कुरैशी, अब्दुल वाहिद कुरैशी, राजा कुरैशी,इदरीश कुरैशी, आमिर कुरैशी, नवेद कुरैशी, जुनैद कुरैशी,शुएब कुरैशी, आदि मौजूद रहे। नगर के अनेक पत्रकार भी मौजूद रहे जिनमें आल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनवार अहमद नूर के अलावा पत्रकार अमीन अहमद, पत्रकार सुबहान अली, पत्रकार कामिल उर्फ़ टिक्कू,पत्रकार इमरान अहमद आदि हैं।
अंत में कुरैशी फाउंडेशन स्योहारा के अध्यक्ष जुबैर कुरैशी व पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।
गणतंत्र दिवस पर आयोजित कुरैशी फाउंडेशन के प्रोग्राम में अपने विचार प्रकट करते वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक अनवार अहमद नूर ने कहा कि चाहे स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस, ये हमारी पहचान है और हमारे देश का गौरवशाली इतिहास है इसलिए हमें अपने शहीदों और अपने संविधान को याद रखते हुए इस पर्व को मनाना चाहिए।
इस अवसर पर स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने मीडिया से कहा कि स्योहारा के लोग बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मना रहे हैं अनेक स्थानों पर मैं भी शामिल हुआ हूं। छब्बीस जनवरी को मनाते हुए सभी खुशी महसूस कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर सभी के लिए शुभकामनाएं पेश करते हैं।
कुरैशी फाउंडेशन के ज़ुबैर कुरैशी ने कहा कि हम हर वर्ष पूरे हषोल्लास और परंपरागत ढंग से राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं और मनाते रहेंगे। कुरैशी फाउंडेशन अपनी हैसियत के अनुसार जनसेवा के कामों को अंजाम देती रही है। उन्होंने प्रोग्राम में शामिल होने वालों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *