जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के प्रोग्राम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली पहुंचे

जन अधिकार पार्टी की लोकप्रियता लगातार जनता में बढ़ रही है

लक्सर (उत्तराखंड) (दिलशाद अली)

थाना पथरी क्षेत्र के बूढ़ाहेड़ी में मोहम्मद यूनुस के आवास पर जन अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली पहुंचे और उनकी अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सभा संपन्न हुई। वर्षा के बावजूद ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और आने वाले समय में रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आज़ाद अली ने कहा कि क्षेत्र की जनता जन अधिकार पार्टी पर भरोसा और विश्वास के साथ पार्टी से जुड़ रहे हैं, इससे साफ हो रहा है कि जन अधिकार पार्टी की लोकप्रियता लगातार जनता में बढ़ रही है और 2027 में बदलाव तय है। इस मौके पर आजाद अली ने कहा कि अगर जनता का विश्वास इसी तरह मिलता रहा तो 2027 में हमें बड़ी कामयाबी मिलेगी और हम जनता की आवाज को विधानसभा तक उठाने का काम करेंगे और क्षेत्र की जनता को अपने कार्यों के लिए चक्कर नहीं काटना पड़ेगा इस मौके पर उन्होंने कहा की मैं हमेशा आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *