भाजपा नेता सुबोध राकेश को मुस्लिम तथा पाल समाज व एससी समाज के लोगों ने दिया सर्मथन

सुबोध राकेश बोले कि सर्व समाज को साथ लेकर करेंगे विकास।

ज्वालापुर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)

इस विधानसभा क्षेत्र के मनुबास गाँव में भाजपा नेता सुबोध राकेश को सर्व समाज का सर्मथन मिला। गाँव के संभ्रांत लोगों ने एक स्वर में भाजपा नेता सुबोध राकेश का सर्मथन किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री सुरेन्द्र राकेश ने हमेशा घाड क्षेत्र की चिंता की। उन्होंने अनेक विकास कार्य किए। वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश भी उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं। वह भी हमेशा विकास करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में विकास पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुरूप हर विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा के विधायक ने विधानसभा को 15 साल पीछे कर दिया है। इस दौरान मदर मनोज पाल, दिनेश पाल नवनीत करेसन शमीम सुशील सदाकत खालिद अनीस इल्म प्रधानजी साजिद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *