कुआं खेड़ा गांव से सटे खेत में गुलदार का शव मिलने से सनसनी।
गन्ने के खेत में गुलदार मृत पाया गया

लक्सर (उत्तराखंड) (दिलशाद अली)
कोतवाली क्षेत्र के कुंआ खेड़ा गांव से सटे खेतों में एक गुलदार के शव मिलने से सनसनी मच गई है। बताया गया कि सुबह होने पर जब किसान अपने खेतों में गए तो देखा कि गन्ने के खेत में गुलदार का शव मृत पाया जिसके ग्रामीणों द्वारा सूचना वन विभाग को दी गई सूचना को पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया। जब ग्रामीण अपने खेतों में गन्ने की कटाई के काम पर गए थे। तभी अचानक उन्हें गन्ने के खेत में गुलदार का शव मृत पाया गया। देखा की गुलदार के शव को देखकर इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों द्वारा दी गई गुलदार की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खेत में पड़े शव को कब्जे में ले लिया गया और लक्सर के रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया कि जंगल से भटककर गुलदार इधर जंगलों में आ गया और किसी कारणवश इसका शव खेतों में देखा गया और मृतक के शव की आयु लगभग दो से ढाई वर्ष के बीच है। बताई गई है जो प्राथमिक तौर पर गुलदार के शव को देख कर लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही जानकारी लग पाएगी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है।







