मकर संक्रांति व लोहड़ी पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम।
हमें एकजुट होकर देश से गरीबी, अशिक्षा, नफ़रत और बेरोज़गारी का सफाया करने का प्रण लेना चाहिए : चौधरी जमशेद आलम (रा० चेयरमैन)


नई दिल्ली (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा समिति की ओर से यहां नॉर्थ एवेन्यू में मकर संक्रांति व लोहड़ी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित आयोजित किया गया, जहां सभी ने लोहड़ी जलाकर मूंगफली और शकरी का आनंद लिया।
इस अवसर पर काउंसिल के नेशनल चेयरमैन चौधरी जमशेद आलम ने कहा कि भारत देश अनेकता में एकता की अनूठी मिसाल है, जहां सभी समुदाय व जातियों के लोग आपस में एक दूसरे के त्योहारों को आपस में मिल जुल कर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में मनाई जा रही है, इस अवसर पर आज हम सभी को यह प्रण लेना चाहिए कि हमें एकजुट होकर देश से गरीबी, अशिक्षा, नफ़रत और बेरोज़गारी का पूरे तरीके से सफाया करके ही दम लेंगे।
इस अवसर पर आईएचआरपीसी की नेशनल टीम में एडवाइजर उत्तम प्रसाद, नेशनल वाइस चेयरमैन मोहम्मद नौशाद कुरैशी, दिल्ली स्टेट चेयरमैन अमरजीत सिंह तनेजा, दिल्ली महिला विंग चेयरमैन रोमिता नारंग व उपाध्यक्ष साध्वी नीलिमानंद, मतलूब राणा, आमिर खान राजा, मो आबिद, नौशाद खान, हकीम मुशाहिद बेग, सलमान खान, मौलाना मुश्ताक ज़मीर, मौलाना सादिक, अबरार कुरैशी, अरसलान, समीर, अमन, हस्सान, एडवोकेट परवेज़ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।







