नववर्ष पर जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, चौधरियान क्लब बना विजेता
समाजसेवी एवं यूथ सोसायटी के अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने बताया खेलों का महत्व।


स्योहारा (बिजनौर-यूपी)(अनवार अहमद नूर/एशियन पत्रिका )
नगर के मोहल्ला इस्लामनगर मे किसान क्लब की और से जूनियर अंडर-10 क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया गया जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच इस्लामनगर व चौधरीयान क्लब के बीच खेला गया जिसमें चौधरीयान क्लब की टीम विजेता रहीं मुख्य अतिथि यूथ सोसाइटी अध्यक्ष तनवीर चौधरी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए सबकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आजकल बच्चे मोबाइल के चक्कर मे शारीरिक खेलों पर ध्यान नहीं दे रहे है क्रिकेट,समान्य ज्ञान प्रतियोगिता, दौड़, बैडमिंटन आदि खेलों को आयोजन होता रहना चाहिए जिससे बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बढ़ाया जा सके! टूर्नामेंट का आयोजन शहाबुद्दीन चौधरी व शब्ली चौधरी द्वारा कराया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने मे मूसब चौधरी, आमिर चौधरी, मुकीद अहमद, डॉ तालिब, हैदर चौधरी, आदि युवाओं का विशेष योगदान रहा।







