कश्मीरी युवक बिलाल अहमद के साथ मॉब लिंचिंग करने की कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज

बजरंगदल कार्यकर्ता अंकुर सिंह गिरफ्तार,

काशीपुर (उत्तराखंड)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
उत्तराखंड के काशीपुर में शॉल बेचकर रोज़ी कमाने वाले कश्मीरी युवक बिलाल अहमद के साथ मॉब लिंचिंग की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उससे जबरन ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को कहा और इनकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीड़ित के मुताबिक यह हमला अंकुर सिंह के नेतृत्व में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने किया। मारपीट में बिलाल गंभीर रूप से घायल हुआ। बिलाल से मारपीट करने वाला बजरंगदल कार्यकर्ता अंकुर सिंह गिरफ्तार, कई धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में कश्मीरी युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। कुछ युवकों ने खुद को बजरंग दल से जुड़ा कार्यकर्ता बताया और युवक से जबरन नारे लगवाने की कोशिश की. युवक से भारत माता की जय बोलने को कहा गया, लेकिन उसने सिर्फ भारत की जय कहा. इसी बात पर युवकों ने उसकी पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *