लोक सेवा समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण, नशामुक्त युवा और भारत निर्माण के लिए समारोह‌ संपन्न।

जनसेवा,राजनीति,महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से जुड़ी अनेक हस्तियों को किया गया सम्मानित।

नई दिल्ली (एशियन पत्रिका/अनवार अहमद नूर)
लोक सेवा समिति द्वारा जनसेवा के अपने 34 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में महिला सशक्तिकरण और नशामुक्त युवा और भारत के निर्माण के लिए जागरूकता पर सफलतापूर्वक कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनसेवा, राजनीति, महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से जुड़ी अनेक हस्तियों को सम्मानित भी किया गया।‌ इस समारोह का संचालन अधिवक्ता अशरफ ने किया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद इजराईल मंसूरी (पूर्व सूचना प्रावैधिकी मंत्री बिहार सरकार) फिरोज़ खान गाज़ी (महासचिव साउथ एशियन माइनॉरिटी लॉयर्स एसोसिएशन) संपादक जावेद रहमानी (जर्नलिज़्म टुडे) आदि मौजूद रहे। जबकि इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी (प्रकृति संरक्षण पलामू) राजेश कुमार (सामाजिक कार्य हज़ारीबाग) अब्दुल मोबिन अंसारी (झारखंड राज्य आंदोलनकारी) विजय वर्मा, तनवीर आलम, (सामाजिक कार्यकर्ता), कांति (संस्कृति रांची) अनीसा फातमा,आमना सिद्दीकी,समीरा नसरीन, डॉ हुमा मेराज खान,ज़किया ख़ान तथा सुमिता संडास (सिक्किम) आदि के नाम मौजूद हैं।
स्वागत भाषण में कांति गोरिया उरां व परिचर्चा पर विनीता यादव ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने अपने संबोधन में कहा कि समिति एक गैर-सरकारी संगठन है जो सामाजिक सेवा और जन विकास के क्षेत्र में कार्यरत है। समिति ग़रीब और जरूरतमंदों के लिए, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए और पर्यावरण संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।
समिति ने महिला सशक्तिकरण पर महत्वपूर्ण 5 बिन्दु तैयार करके,केन्द्र और राज्य सरकार को सौंपने और उसको लागू कराने का फैसला लिया है। लोक सेवा समिति ने जनसेवा के अपने 34 वर्षों को सभी के सहयोग से पूरा किया है। समिति समर्पित भाव से कार्य कर रही है। हम राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए कार्यरत हैं। हम आप सभी जागरूक, अनुभवी, शिक्षित, और सम्पन्न लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन चाहते हैं ताकि हम साथ मिलकर महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करें।
इस मौके पर समिति की सदस्यता में भी विस्तार किया गया।‌ समिति की सदस्यता लेने वालों में ज़किया ख़ान,गुलनाज़ (नई दिल्ली), मोहम्मद असरार (नई दिल्ली) और डॉ. अरुण तिवारी के नाम प्रमुख हैं।
सभी का धन्यवाद समीर परवीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *