लोक सेवा समिति के दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में भाग लेंगी बड़ी हस्तियां

सह- परिचर्चा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने मंत्री नेहा तिर्की को किया आमंत्रित।

रांची (झारखंड)( एशियन पत्रिका ब्यूरो )
लोक सेवा समिति द्वारा नई दिल्ली में दिसंबर के आखरी सप्ताह में होने जा रहे राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, परिचर्चा सह- सम्मान में मंत्री नेहा तिर्की को भी समिति द्वारा आमंत्रित कर दिया गया है। उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने मंत्री महोदया को युवा एवं राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने पर आधारित स्मारिका, कॉफी टेबल बुक प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण है और हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा।
ज्ञात रहे कि शिल्पी नेहा तिर्की भारतीय राजनीति की एक उभरती हुई नेता हैं, जो झारखंड के कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह झारखंड के मांडर क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विधायक हैं और राज्य की राजनीति में आदिवासी समुदाय की मज़बूत आवाज़ के रूप में पहचानी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *