सीबीआई ने व्यापम घोटाला मामले में भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया
CBI arrests fugitive accused in Vyapam scam case

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने व्यापम घोटाला मामले में एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने पीसीआरटी 2013 परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ 15.09.2013 को मामला दर्ज किया था। आरोपी अभ्यर्थी की ओर से परीक्षा में शामिल हुआ था और उसे पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालाँकि, जून 2017 में सीबीआई द्वारा आरोप पत्र दाखिल करने पर आरोपी पेश नहीं हुआ और तब से फरार था। जुलाई 2018 में उसे औपचारिक रूप से भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसे खोजने के कई प्रयासों के बावजूद, आरोपी का पता नहीं चल पाया। हाल ही में, सीबीआई ने तकनीकी खुफिया जानकारी का उपयोग करके महत्वपूर्ण सुराग जुटाए, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई और हरिद्वार, उत्तराखंड में उसके स्थान का पता चला। इस खुफिया जानकारी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, सीबीआई की एक टीम ने उसे सफलतापूर्वक खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।