आप, असम के मुख्य समन्वयक रमेन बोरठाकुर ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर दिए बधाईयाँ ।
आप, असम के मुख्य समन्वयक रमेन बोरठाकुर ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर दिए बधाईयाँ ।

आप, असम के मुख्य समन्वयक रमेन बोरठाकुर ने आतिशी मार्लेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर दिए बधाईयाँ ।




पंकज नाथ, असम, 19 सितंबर:
आम आदमी पार्टी , असम के मुख्य समन्वयक तथा वरिष्ठ नेता रमेन चंद्र बोरठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने पर आतिशी मार्लेना को हार्दिक बधाई दिया है । असम में आप के मुख्य समन्वयक बोरठाकुर ने मीडिया को बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली में आप सरकार के विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना का नाम प्रस्तावित किया गया था। अरविंद केजरीवाल द्वारा नाम प्रस्ताव के बाद इसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। दिल्ली के निवर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाद में दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना से राजनिवास में अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों आतिशी मार्लेना, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन के साथ मुलाकात करके मुख्यमंत्री मनोनीत आतिशी ने सरकार गठन की मांग को लेकर पत्र सौंपा। बोरठाकुर ने कहा कि अगर दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होते हैं, तो आतिशी मार्लिन इस कार्यकाल में अधिकतम पांच महीने के लिए मुख्यमंत्री रहेंगी। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना राजधानी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगी। आप, असम के वरिष्ठ नेता रमेन बोरठाकुर ने यह भी उल्लेख किया कि आम आदमी पार्टी ने उच्च शिक्षित आतिशी मार्लेना को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर महिलाओं को समान अधिकार दिया है। बोरठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के लिए समान अधिकार की बात करती रही है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं करते है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) जो कहती है वह करके दिखाते है। जिसका जिता जागता उदाहरण आतिशी मार्लेना का मुख्यमंत्री होना है। वरिष्ठ नेता बोरठाकुर ने इसके लिए उन्हें पुनः बधाई देते हुए कहा कि आतिशी मार्लेना शनिवार 21 सितंबर को दिल्ली के नवगठित विधायक दल और दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर निश्चित रूप से आगामी सरकार को सफलतापूर्वक चलाने में सक्षम होंगी और हमें उम्मीद है कि आतिशी मार्लेना न केवल दिल्ली में सरकार चलाएंगी, बल्कि असम में आप को अधिक मजबूत बनाने के लिए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के परामर्श से असम के लिए उचित कार्रवाई भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि असम में 2021 में विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के पूर्व नेता रमेन चंद्र बोरठाकुर इस साल तीन जुलाई को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। आप के वरिष्ठ नेता तथा दिल्ली कैबिनेट मंत्री और दिल्ली की वर्तमान मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और पार्टी के उत्तर-पूर्व पर्यवेक्षक राजेश शर्मा ने नई दिल्ली के आप मुख्यालय में रमेन चंद्र बोरठाकुर को पार्टी कैप और पार्टी कमरबंद पहनाकर आम आदमी पार्टी में स्वागत किया था ।