बाढ़ प्रभावित आंध्र और तेलंगाना में क्षति आकलन करेगा केंद्रीय दल
Central team to conduct damage assessment in flood-affected Andhra and Telangana


नई दिल्ली, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में क्षति का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय दल शीघ्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा।श्री चौहान ने यहां सोशल मीडिया एक्स पर जारी एक पोस्ट में कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ प्रभावित की प्रारंभिक रिपोर्ट केंद्रीय गृह एवं सहकाारिता मंत्री अमित शाह को सौंप दी गयी है।उन्होंने कहा, “आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंट कर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी। जल्द ही केंद्रीय दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का आकलन करेगा।”
श्री चौहान पिछले सप्ताह दोनों राज्यों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्राें के दौरे पर गये थे और उन्होंने स्थानीय निवासियों तथा अधिकारियों से मुलाकात की थी। वह दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिले थे।







