अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से सतर्क और सावधान रहने की चेतावनी

गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तक होगी प्रभावित

नई दिल्ली (एप ब्यूरो)
अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तट से महज़ कुछ दूरी पर बना हुआ है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के सिंध के सुजावल ज़िले औऱ गुजरात के कच्छ ज़िले से टकराने के बाद कच्छ के रण को पार करके तूफान पाकिस्तान के सिंध में थारपारकर जिले से होते हुए दोबारा भारत मे बाड़मेर के रास्ते दाखिल होने की चेतावनी दी गई है। टकराव के वक्त तूफान की आंख के पास हवाओँ की रफ्तार 120 किमी घंटा से 130 किमी घंटा के बीच होना बताई गई है। हवाओँ के झोंके भी 150 से 160 किमी की रफ़्तार से चल सकते हैं। तूफान के कारण गुजरात के कच्छ,द्वारका,पोरबन्दर,जामनगर, मोरबी जिले में औऱ सिंध के सुजावल, थट्टा औऱ थारपारकर जिले में पूरे दिन रुक रुककर मध्यम से भारी बारिश होगी। कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। इन इलाको में तूफान के लैंडफाल के समय तूफानी हवाओँ के साथ भारी बारिश होगी।गिर,सोमनाथ,जूनागढ़,राजकोट,सुरेंद्रनगर,साबरकांठा,बनासकांठा,पाटण,अमरेली,भावनगर,भरूच,सूरत,नवसारी,डांग,वलसाड, तापी व नर्मदा जिले में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश तेज़ हवाओँ के साथ देखी जाएगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है।
बोटाद,अहमदाबाद,गांधीनगर,आंणद,खेड़ा,छोटा,उदयपुर,वडोदरा,पंचमहल,दाहोद,अरवल्ली,महेसाणा,महिसागर,ज़िले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम और तेज़ बारिश होगी।
चक्रवात के प्रभाव से राजस्थान के बादलों की आवाजाही के बीच,जैसलमेर,जोधपुर,बाड़मेर,जालोर,पाली,सिरोही,उदयपुर,राजसमंद,चित्तौड़गढ़,प्रतापगढ़,डूंगरपुर व बांसवाड़ा ज़िले में हवाओँ के साथ बारिश की गतिविधियां होंगी। बताया गया है कि रात के समय चक्रवात पाकिस्तान के रास्ते बाड़मेर में दाखिल होगा। जिसका असर दक्षिण राजस्थान में होगा। वहीं अजमेर,टोंक,सवाई माधोपुर,बून्दी,कोटा,बारां,झालावाड़ व भीलवाड़ा में भी बारिश होने की उम्मीद है। श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़,चूरू,बीकानेर,नागोर,सीकर,झुंझुनूं,अलवर,भरतपुर व धौलपुर ज़िले में गरज़ औऱ आँधी के साथ बरसात की संभावना है।इस,तूफान,से,हरियाणा,पंचकूला,यमुनानगर,अम्बाला,कुरुक्षेत्रकैथल,करनाल,पानीपतजींद व सोनीपत ज़िले में गरज़ औऱ आँधी के साथ बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है। सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,रोहतक,झज्जर,दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुड़गांव,मेवात,पलवल, फरीदाबाद औऱ दिल्ली में भी मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होंगी।
पंजाब,राज्य,में,पठानकोट,गुरुदासपुर,होशियारपुर,अमृतसर,तरनतारन,कपूरथला,जालंधर,मोगा,फिरोजपुर,बरनाला, मलेरकोटला,फतेहगढ़,साहिब,संगरूर,लुधियाना,नवांशहर,रूपनगर,पटियाला,मोहाली व चंडीगढ़ ज़िले में तेज आंधी औऱ गरज़-चमक के साथ बारिश होगी। कुछ जगह तेज़ हवाओँ के साथ ओले व भारी बारिश भी संभव है। फाजिल्का, फरीदकोट,मुक्तसर,भटिंडा,मानसा ज़िले में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह तेज़ बारिश व ओलावृष्टि भी हो सकती है।
उत्तरप्रदेश में सहारनपुर,शामली,मुजफ्फरनगर,बिजनौर, मुरादाबाद,अमरोहा,हापुड,मेरठ व बागपत जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां होगी।गाज़ियाबाद,गौतमबुद्ध नगर,बुलंदशहर,अलीगढ़,मथुरा,आगरा,हाथरस,फ़िरोज़ाबाद,एटा,इटावा,मैनिपुरी,कासगंज,बंदायू,सम्भल,रामपुर,बरेली,पीलीभीत,लखीमपुर खीरी,शाहजहांपुर,फ़ररुखाबाद व हरदोई ज़िले में गरज़ औऱ आँधी के साथ बरसात की संभावना है। कुछ-एक जगहो पर तेज़ बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां भी हो सकती हैं।
मध्यप्रदेश,में,चक्रवात,के,असर,से,राज्य,के,बड़वानी,धार, अलीराजपुर,झाबुआ,रतलाम,उज्जैन,मंदसौर,नीमच,राजगढ़, इंदौर,देवास,खंडवा व खरगोन ज़िले में बादलों की आवाजाही के बीच रुक रुककर बूंदाबांदी हल्की बारिश होगी। कहीं-कहीं तेज़ बौछारे भी गिर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *