उत्तराखंड राज्य स्तरीय चार दिवसीय अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य के 11 जनपदों सहित कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं

रानीपुर/लक्सर (एशियन पत्रिका ब्यूरो)

राज्य स्तरीय अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन के बाद शुभारंभ हुआ,पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य के 11 जनपदों सहित कुल 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आदेश चौहान, विधायक रानीपुर विधानसभा द्वारा किया गया।

पहले दिन के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे।प्रतियोगिता का पहला मैच जनपद उत्तरकाशी और रानीखेत के मध्य खेला गया, जिसमें रानीखेत की टीम ने उत्तरकाशी को 3–1 से पराजित कर जीत दर्ज की। दूसरा मैच जनपद ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा के बीच हुआ, जिसमें ऊधमसिंह नगर की टीम ने अल्मोड़ा को 7–0 से हराया। तीसरा मुकाबला टिहरी और नैनीताल के बीच खेला गया, जिसमें नैनीताल ने टिहरी को 8–0 से पराजित किया। चौथा मैच हल्द्वानी और पिथौरागढ़ के मध्य हुआ, जिसमें पिथौरागढ़ की टीम ने 1–0 से जीत हासिल की। पाँचवां मैच अल्मोड़ा और उत्तरकाशी के बीच खेला गया, जिसमें अल्मोड़ा ने 1–0 से जीत दर्ज की। छठे मैच में ऊधमसिंह नगर ने रानीखेत को 6–0 से पराजित किया। सातवें मुकाबले में हल्द्वानी ने टिहरी को 1–0 से हराया। आठवें मैच में नैनीताल ने पिथौरागढ़ को 3–0 से पराजित कर विजय प्राप्त की।

इस अवसर पर शबाली गुरुंग (जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार), प्रजापति कुकरेती (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी), विक्रम सिंह (कनिष्ठ सहायक), दीपक चन्द्र जोशी, अनुराग राठी (सहायक प्रशिक्षक), गौरव लौहान, सोहनवीर सिंह, मंगल सिंह, शुभम बोहरा, अभिषेक मुरारी, अनुराग सिंह धमान्दा, अनिता सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।वनिर्णायक की भूमिका में अमित कटारिया, अमित नेगी, हरीश नेगी, महिमा भण्डारी, परमिता गौतम, शिखा बिष्ट और सौरभ पटवाल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *