उत्तराखंड किसान मोर्चा अराजनैतिक ने लक्सर तहसील पर दिया धरना

किसानों की पीड़ा को खुले मंच से किया गया बयान। सरकार को दी चेतावनी 

लक्सर (उत्तराखंड)(दिलशाद अली)

तहसील लक्सर में किसानों का धरना प्रदर्शन करके किसानों का दर्द बयां किया गया। कहा गया कि उत्तराखंड में किसानों की लगातार बढ़ती समस्याओं के खिलाफ अराजनैतिक संगठन उत्तराखंड किसान मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने हरिद्वार के तहसील कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार की कृषि नीतियों पर सख्त सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक ज्ञापन लक्सर एसडीएम को सौंपा, जिसमें किसानों की विभिन्न मांगों को स्पष्ट रूप से उजागर किया गया। धरना स्थल पर सैकड़ों किसानों ने इकट्ठा होकर नारेबाजी की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा, “सरकार की नीतियां किसानों को कुचल रही हैं। फसल बीमा, सिंचाई सुविधाओं की कमी और बाजार में उचित मूल्य न मिलना जैसी समस्याएं अब बर्दाश्त से बाहर हो चुकी हैं। हमारा यह धरना आंदोलन का प्रारंभ मात्र है, यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो और बड़े कदम उठाए जाएंगे।” वहीं,अदनान नवाज खान नरेन्द्र चौधरी संदीप बसेड़ी इकबाल प्रधान सतवीर सिंह जसवीर सिंह विशाल चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में किसानों की जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने, उर्वरकों पर सब्सिडी बढ़ाने और ऋण माफी जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया है।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, युवा और महिलाएं शामिल रहीं। संगठन का दावा है कि यह आंदोलन पूरे उत्तराखंड में फैलेगा और किसानों के हितों की रक्षा के लिए अराजनैतिक तरीके से लड़ा जाएगा। एसडीएम ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।उत्तराखंड किसान मोर्चा (अराजनैतिक) ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल से प्रेरित नहीं है, बल्कि शुद्ध रूप से किसानों के कल्याण के लिए है। पिछले कुछ महीनों में राज्य में किसानों की आत्महत्याओं और फसल नुकसान की घटनाओं ने इस संगठन को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आने वाले दिनों में संगठन ज़िला स्तर पर और धरने आयोजित करने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *