डॉ. ओवैस अंबर बने अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू, ज़िला पटना के अध्यक्ष

उर्दू ज़बान को नई दिशा देने में एक कदम

पटना (बिहार)(एशियन पत्रिका ब्यूरो)
अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू बिहार (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार का उपक्रम) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डॉ. ओवैस अंबर चेयरमैन रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू, ज़िला पटना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति न केवल उर्दू भाषा के लिए, बल्कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और अल्पसंख्यकों की भलाई के क्षेत्र में एक मज़बूत कदम है।
डॉ. ओवैस अंबर पहले से ही उर्दू, शिक्षा और समाज के लिए काम करते रहे हैं। उनका मिशन
संकल्प – उच्च शिक्षा में क्रान्ति लाने के लिए कार्य कर रहा है। देशभर के हज़ारों छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। अब अंजुमन तरक़्क़ी-ए-उर्दू के ज़िला अध्यक्ष के रूप में, उनसे यह उम्मीद की जा रही है कि वे उर्दू भाषा की तरक्की में नई ऊर्जा भरेंगे।
युवाओं को शिक्षा, भाषा और संस्कृति से जोड़ेंगे। उर्दू को रोज़गार, शिक्षा और सम्मान की भाषा बनाने में योगदान देंगे। पत्र में सचिव अब्दुल क़य्यूम अंसारी साहब ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. ओवैस अंबर उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मज़बूती प्रदान करेंगे। पूरे शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों, उर्दू प्रेमियों और रोज़माइन Rosemine परिवार की ओर से
डॉ. ओवैस अंबर को मुबारकबाद पेश की गई है और कहा गया है कि यह ज़िम्मेदारी उर्दू के भविष्य को और उज्ज्वल बनाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *